भारत में बनी कारों ने मचाया विदेशों में धूम, 2.5 लाख यूनिट का हुआ निर्यात

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

भारत में बनी कारों ने मचाया विदेशों में धूम, 2.5 लाख यूनिट का हुआ निर्यात

Kia Seltos


किआ की कारों की सेल्स देश के अंदर और देश के बाहर भी जबरदस्त बनी हुई है। कंपनी ने अगस्त 2019 के बाद से अब तक देश के बाहर 2.50 लाख से ज्यादा कारों को एक्सपोर्ट कर दिया है।

इसमें सबसे ज्यादा सेल्टोस SUV उसके बार सोनेट SUV और फिर कैरेंस MPV का नंबर है। कार्निवल MPV की इसमें सिर्फ 141 यूनिट शामिल हैं। यानी इस मुकाम को हासिल करन में किआ को 58 महीने लगे। सेल्स का ये डेटा SIAM से लिया गया है। चलिए आप भी किआ की एक्सपोर्ट होने वाली यूनिट के आंकड़ों पर एक नजर डालिए।

अगस्त 2019 से किआ इंडिया एक्सपोर्ट सेल्स
फाइनेंशियल ईयर सेल्टोस सोनेट कार्निवल कैरेंस टोटल
FY2020 21,461 - - - 21,461
FY2021 32,201 8,239 - - 40,440
FY2022 31,793 18,995 - 76 50,864
FY2023 48,554 29,051 141 8,010 85,756
FY2024 13,042 30,574 - 8,489 52,105
FY2025* (Apr '24) 564 920 - 720 2,204
टोटल 1,47,615 87,779 141 17,295 2,52,830
डेटा सोर्स: SIAM

बात करें किआ कारों की FY2020 में सेल्टोस की 21,461 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। FY2021 में सेल्टोस की 32,201 यूनिट और सोनेट की 8,239 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं। FY2022 में सेल्टोस की 31,793 यूनिट, सोनेट की 18,995 यूनिट और कैरेंस की 76 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं।FY2023 में सेल्टोस की 48,554 यूनिट, सोनेट की 29,051 यूनिट, कार्निवल की 141 यूनिट और कैरेंस की 8,010 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं।

FY2024 में सेल्टोस की 13,042 यूनिट, सोनेट की 30,574 यूनिट और कैरेंस की 8,489 यूनिट एक्सपोर्ट हुईं। FY2025 में अप्रैल तक सेल्टोसे की 564 यूनिट, सोनेट की 920 यूनिट और कैरेंस की 720 यूनिट एक्सपोर्ट हुई थीं।

कैरेंस की 1.50 लाख यूनिट बेच डालीं

किआ की 7-सीटर कैरेंस काफी लोकप्रिय हो चुकी है। इस कार के सेल्स के आंकड़ों को इस तरह भी समझा जा सकता है कि इसकी अब तक भारत में 1.50 लाख यूनिट बिकी चुकी हैं। खास बात ये है कि इन सभी यूनिट को भारत के प्लांट में ही तैयार किया गया है।

कैरेंस को इस उपलब्धि तक पहुंचने में सिर्फ 27 महीने का वक्त लगा। किआ इंडिया अपने अनंतपुर प्लांट से इसका प्रोडक्शन कर रही है। कंपनी ने इसकी 1.2 मिलियन (12 लाख) से ज्यादा यूनिट डिस्पैच कर ली हैं। इनमें घरेलू बाजारों में 9.6 लाख यूनिट और एक्सपोर्ट के मामले में 2.5 लाख से अधिक यूनिट शामिल हैं। इसकी शुरुआती कीमत 10.52 लाख रुपए हैं।