Mahindra देगी सबको झटका, Scorpio से ज्यादा दमदार होगी नई Bolero 7 सीटर

New Mahindra Bolero 7 Seater : महिंद्रा अपनी दमदार एसयूवी बनाने के लिए जानी जाती है। कंपनी ने एक से बढ़कर एक एसयूवी को लॉन्च भी किया है।
देखें तो नई XUV700 और Scorpio N की बिक्री इतनी ज्यादा हो रही है कि लोग सालों तक इसका इंतजार करने को तैयार है। ऐसे में महिंद्रा ने घोषणा की है कि बहुत जल्द बोलेरो के नए वैरीअंट को लॉन्च किया जाएगा।
इस खबर से ग्राहकों के बीच खुशियों का माहौल है। ग्रामीण भारत में एसयूवी के नाम पर Mahindra Bolero को काफी तरजीह दी जाती है। सभी इस दमदार एसयूवी को खरीदना काफी पसंद करते हैं।
कच्चे रास्तों पर हेवी लोड के साथ आसानी से चलने वाली बोलेरो लोगों को काफी पसंद है। अब जल्द ही इसे अपग्रेड के साथ लांच किया जाएगा। हाल ही में इसकी कुछ नई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।
नए अंदाज में आएगी Bolero
नई महिंद्रा बोलेरो का लुक बिल्कुल ही अलग होने वाला है। इस नई बोलेरो का सीधा टक्कर Mahindra Scorpio और Thar जैसी बड़ी एसयूवी से होने वाला है। लोग मान रहे हैं कि थार भी इसके सामने फेल हो जाएगी।
महिंद्रा इसे जल्द से जल्द लॉन्च करना चाहती है और वर्तमान में इसका परीक्षण साउथ अफ्रीका की सड़कों पर किया जा रहा है। बता दें कि इस नई फेसलिफ्ट एक्सटीरियर में कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे।
कार का डायमेंशन पहले जैसा ही रहने वाला है लेकिन इसके इंटीरियर में को कुछ अपग्रेड किया जाएगा। इस एसयूवी को ड्यूलटोन कलर ऑप्शन में भी लांच किया जा सकता है।
इसके साथ ही इस बार इसे नया लाल रंग दिया जाएगा जिसका लुक सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।
नए फीचर्स संग Mahindra Bolero
नई महिंद्रा बोलेरो में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसे अपग्रेड करने के साथ ही कई नए फीचर्स ऐड भी किए गए हैं। इसमें आपको पहली बार फुल्ली एलईडी लाइट्स देखने को मिलेंगे।
वहीं इसका डैशबोर्ड बिल्कुल नया होने वाला है। इस 7 सीटर एसयूवी में 7 इंच का इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया जाएगा, जिसमें एप्पल कारप्ले के साथ एंड्रॉयड ऑटोप्ले का सपोर्ट भी मिलने वाला है।
इसके अलावा इसमें ऑटो एसी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और पावर विंडो जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। नई महिंद्रा बोलेरो में महिंद्रा का नया लोगो देखने को मिलेगा।