टॉप-7 से Mahindra की इस SUV की हुई छुट्टी, Maruti Suzuki ने छीना ताज

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

टॉप-7 से Mahindra की इस SUV की हुई छुट्टी, Maruti Suzuki ने छीना ताज

scorpio


नई दिल्ली, 09 सितम्बर , 2023 : महिंद्रा एंड महिंद्रा SUV सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी कंपनी है। इसके पास सभी मॉडल SUV सेगमेंट के हैं। यानी हैचबैक और सेडान सेगमेंट में कंपनी की कोई मॉडल नहीं है।

हालांकि, अब कंपनी SUV सेगमेंट में पीछे छूटती नजर आ रही है। अगस्त 2022 में कंपनी का एक भी मॉडल टॉप-5 SUVs में शामिल नहीं रहा। वहीं, टॉप-10 में इसके सिर्फ 2 मॉडल हैं। खास बात ये है कि SUV सेगमेंट में कभी काफी पीछे रहने वाली मारुति सुजुकी के अब टॉप-5 में तीन मॉडल शामिल रहे। वहीं, टाटा और हुंडई की SUVs की डिमांड भी महिंद्रा से ज्यादा है।

अगस्त में SUVs सेगमेंट की सेल्स की बात करें तो टॉप-10 में महिंद्रा के सिर्फ 2 मॉडल शामिल है। ये स्कॉर्पियो और बोलेरो हैं। स्कॉर्पियो 8वें और बोलेरो 9वें नंबर पर रही। यानी टॉप-7 में महिंद्रा की एक भी कार शामिल नहीं है।

वहीं, ओवरऑल टॉप-10 मॉडल में तो महिंद्रा की एक भी कार नहीं है। SUVs सेगमेंट में टॉप-10 के बाहर महिंद्रा के तीन मॉडल रहे। जिसमें 12वें नंबर पर XUV700, 13वें नंबर पर थार और 14वें नबंर पर XUV300 है। इस आंकड़े को देखकर पता चलता है कि महिंद्रा की SUVs पर अब दूसरी कंपनियों के मॉडल भारी पड़ रहे हैं।

SUV सेगमेंट में मारुति ब्रेजा नंबर-1

मारुति सुजुकी ब्रेजा अगस्त में SUV सेगमेंट का बेस्ट मॉडल बनकर सामने आई। पिछले महीने इसकी 14,572 यूनिट बिकीं। अगस्त 2023 में इसकी 15,193 यूनिट बिकी थीं। यानी इसकी 621 यूनिट कम बिकीं। खास बात ये है कि पिछले महीने तक नंबर-1 रहने वाली हुंडई क्रेटा इस बार ब्रेजा के सामने नहीं टिक पाईं।

वहीं, टाटा पंच, हुंडई वेन्यू, किआ सेल्टोस जैसे मॉडल तो इसके आसपास भी नहीं रहे। मारुति के दूसरे SUV मॉडल जैसे फ्रोंक्स और ग्रैंड विटारा भी इससे पीछे रहे।

अगस्त में SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल ब्रेजा रही। इसकी 14,572 यूनिट बिकीं। टाटा पंच की पिछले महीने 14,523 यूनिट बिकीं। वहीं, अगस्त में इसकी 12,006 यूनिट बिकी थीं। हुंडई क्रेटा की 13,832 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में इसकी 12,577 यूनिट बिकी थीं।