नया रंग, नया लुक! Mahindra Thar SUV अब भौकाली अवतार में

महिंद्रा ने थार का नया डार्क कलर ऑप्शन लॉन्च कर दिया है। अब थार के साथ ग्राहकों को कुल 6 कलर ऑप्शन मिलेंगे।
एसयूवी सेगमेंट में ग्रीन कलर ऑप्शन देखने को मिलता है। महिंद्रा उन कंपनियों में से एक है, जिसने कई एसयूवी के साथ ग्रीन कलर ऑप्शन पेश किया है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
महिंद्रा थार को डीप फॉरेस्ट कलर ऑप्शन मिलता है। महिंद्रा पहले से ही स्कॉर्पियो-N और XUV3XO जैसी एसयूवी के साथ डीप फॉरेस्ट ग्रीन शेड पेश कर चुकी है। इसे अब थार SUV के साथ पेश किया गया है। इस नए अपडेट के साथ थार में अब कुल 6 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन हैं। अन्य 5 शेड्स स्टील्थ ब्लैक, डीप ग्रे, एवरेस्ट व्हाइट, रेड रेज और डेजर्ट फ्यूरी हैं। आखिरी वाला डेजर्ट फ्यूरी भी हाल ही में इस साल की शुरुआत में फरवरी में जोड़ा गया था। इसे थार अर्थ वैरिएंट नाम दिया गया था।
डीप फॉरेस्ट कलर ऑप्शन
डीप फॉरेस्ट कलर ऑप्शन की बात करें, तो यह भारतीय सशस्त्र बलों के वाहनों में इस्तेमाल किए जाने वाले डार्क ग्रीन कलर से काफी मिलता जुलता है। यह थार पर बिल्कुल फिट बैठती है। यह इसकी अपील और रोड प्रजेंस को बढ़ाता है, जबकि वर्तमान में रोड पर अधिकांश थार आमतौर पर ब्लैक कलर की होती है।
हम जल्द ही रोड पर ग्रीन कलर ऑप्शन के वाहन देख सकते हैं, जबकि ऑल-ब्लैक शेड सबसे लोकप्रिय बना रहेगा। न्यू डार्क शेड को थार के लिए दूसरे सबसे अच्छे कलर में स्थान दिया जा सकता है।
ग्रीन कलर की 4X4 बैजिंग
ग्रीन कलर की 4X4 बैजिंग काफी अट्रैक्टिव लगती है। थार की सबसे करीबी जीप रैंगलर में भी डार्क ग्रीन कलर का शेड है, जिसे सर्ज ग्रीन कहा जाता है।
थार 5-डोर को मिलेगा डीप फॉरेस्ट शेड
XUV 3XO के बाद इस साल महिंद्रा का अगला बड़ा लॉन्च 5-डोर थार होगा। इसका डेब्यू 15 अगस्त को होने वाला है। यह संभव है कि थार 5-डोर या थार आर्मडा को पहले दिन से ही डीप फॉरेस्ट एक्सटीरियर कलर ऑप्शन मिल जाएगा।