अब ग्राहक नहीं दे रहे हीरो की इस बाइक को भाव, धड़ाम से गिरी इसकी बिक्री

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

अब ग्राहक नहीं दे रहे हीरो की इस बाइक को भाव, धड़ाम से गिरी इसकी बिक्री

 Top 5 Selling Bikes


नई दिल्ली: किसी समय हीरो की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल रही हीरो ग्लैमर (Hero Glamour) की बिक्री में बड़ी गिरावट आई है। दरअसल, नवंबर 2023 में मोटरसाइकिल की बिक्री के नतीजे जारी हो चुके हैं। इसमें सबसे बड़ा झटका हीरो ग्लैमर को लगा है।

हीरो ग्लैमर की बिक्री में मासिक आधार पर 44.16 पर्सेंट की गिरावट आई है। बता दें कि नवंबर, 2023 में हीरो ग्लैमर की कुल 20,926 यूनिट्स बाइक की बिक्री हुई। जबकि यही आंकड़ा पिछले महीने अक्टूबर में 37,476 यूनिट्स था।

यानी अगर अक्टूबर से तुलना करें तो हीरो ग्लैमर की बिक्री में 16,550 यूनिट्स की कमी आई है। आइए जानते हैं बाइक बिक्री की लिस्ट में टॉप–10 में कौन सी कंपनियां रही।

बाइक बिक्री में दूसरे नंबर पर रही होंडा शाइन

बिक्री की इस लिस्ट में हीरो स्प्लेंडर एक बार फिर से टॉप पर रही। नवंबर, 2023 में हीरो स्प्लेंडर की 2,50,786 यूनिट्स बाइक बिक्री हुई। हालांकि, मासिक आधार पर हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में 19.37 पर्सेंट की गिरावट दर्ज हुई। पिछले महीने अक्टूबर में हीरो स्प्लेंडर ने 3,11,031 यूनिट्स बाइक बेची थी।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन है। होंडा शाइन ने नवंबर, 2023 में कुल 1,55,943 यूनिट्स बाइक बिक्री की थी। होंडा शाइन की बिक्री में 4.67 पर्सेंट की मासिक गिरावट आई। अक्टूबर महीने में होंडा शाइन ने 1,63,587 यूनिट्स बाइक बिक्री की थी।

इस बाइक ने भी की 1 लाख यूनिट्स से अधिक बिक्री

बिक्री की इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर बजाज पल्सर रही। बजाज पल्सर ने नवंबर, 2023 के महीने में 1,30,430 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। हालांकि, बजाज पल्सर की बिक्री में भी मासिक आधार पर 19.29 पर्सेंट की गिरावट आई है।

बजाज पल्सर ने अक्टूबर महीने में 1,61,572 यूनिट्स बाइक बिक्री की थी। दूसरी ओर हीरो एचएफ डीलक्स बिक्री की लिस्ट में चौथे नंबर पर रही। हीरो की इस बाइक ने नवंबर महीने के दौरान 1,16,421 यूनिट्स बाइक की बिक्री की। जबकि अक्टूबर महीने में यह आंकड़ा 1,17,719 यूनिट्स था।