1622 रुपए में खरीद पाएंगे चमचमाती OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर, यहाँ समझे गणित

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

1622 रुपए में खरीद पाएंगे चमचमाती OLA इलेक्ट्रिक स्कूटर, यहाँ समझे गणित

Ola S1X


सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 95Km है। ऐसे में आप भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लान कर रहे हैं तब ये मॉडल बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

ओला इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में अब सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर S1X है। इसके 2kWh बैटरी पैक मॉडल की कीमत सिर्फ 69,000 रुपए है। वहीं, इसे 3kWh बैटरी पैक में भी खरीद सकते हैं। सिंगल चार्ज पर इसकी रेंज 95Km है। ऐसे में आप भी अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर प्लान कर रहे हैं तब ये मॉडल बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।

खास बात ये है कि इस स्कूटर को आप आसान EMI पर खरीद सकते हैं। इसे बिना किसी डाउन पेमेंट के भी खरीद सकते हैं। इसके बाद जो EMI बनेगी वो आपके पेट्रोल खर्च की तुलना में बहुत कम होगी। हम यहां आपको जीरो डाउन पेमेंट और मिनिमम डाउन पेमेंट दोनों के ऑप्शन के साथ इसकी EMI बता रहे हैं।

10 हजार डाउन पेमेंट देने पर गणित

यदि आप इस स्कूटर को 10,000 रुपए का डाउन पेमेंट देकर खरीद रहे हैं। तब आपको हर महीने कितने रुपए की EMI देना पड़ेगी, सबसे पहले इस गणित को समझते हैं। स्कूटर की कीमत 69,999 रुपए है। आप 10,000 रुपए का डाउन पेमेंट कर देते हैं, तब आपको 59,999 रुपए का लोन लेना होगा।

अब यदि ये लोन 8% के ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) के लिए मिलता है तब आपकी मंथली EMI 1,217 रुपए की बनेगी। आपको ये ध्यान रखा होगा कि RTO, इंश्योरेंस जैसे खर्च लोन अमाउंट में शामिल नहीं हैं।

जीरो डाउन पेमेंट देने पर गणित

अब माना लिया जाए कि आपके पास डाउन पेमेंट देने के लिए एक भी रुपया नहीं है, तब भी आप इस स्कूटर को खरीद सकते हैं। दरअसल, ओला ने कई बैंक और फाइनेंस कंपनियों के साथ टाइअप किया है। जिसके चलते ये ग्राहकों को जीरो डाउन पमेंट पर स्कूटर खरीदने का मौका दे रही हैं।

इतना ही नहीं, बैंक स्कूटर के साथ RTO और इंश्योरेंस जैसे दूसरे अमाउंट पर भी लोन दे रही हैं। कुल मिलाकर आपको बिना एक भी रुपया खर्च किए ये स्कूटर मिल जाएगा। मान लेते हैं कि स्कूटर की कीमत 69,999 रुपए और दूसरे खर्च 10,000 रुपए के आते हैं। तब आपको 80,000 रुपए का लोन लेना होगा। ये लोन 8% के ब्याज दर पर 5 साल (60 महीने) के लिए मिलता है तब आपकी मंथली EMI 1,622 रुपए की बनेगी।

ओला S1X 2kWh के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

ओला S1X में आपको 2kWh, 3kWh और 4kWh बैटरी पैक के ऑप्शन मिलते हैं। 2kWh बैटरी पैक की IDC रेंज 95Km और टॉप स्पीड 85 km/h है। वहीं, ये 0-40 km/h की स्पीड 4.1 सेकेंड में पकड़ लेता है। इस स्कूटर में 6kW हब मोटर मिलती है।

इसमें आपको 3 ड्राइव मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स दिए हैं। इसकी ईको मोड में रियल रेंज लगभग 84Km और नॉर्मल मोड में 71Km है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को होम चार्जर से 100% चार्ज होने में 5 घंटे लगते हैं। फीचर्स की बात करें तो इसके फ्रंट में LED लाइट्स, 4.3 इंच LED IP, एक फिजिकल चाबी, क्रूज कंट्रोल, टेलीस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, रियर डुअल शॉक्स, फ्रंट और रियर ड्रम ब्रेक, कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम, साइड स्टैंड अलर्ट और रिवर्स मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं।