एक बार फिर SUV की रेस में ये SUV बनी नंबर-1, अच्छे अच्छा को छोड़ा पीछे

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

एक बार फिर SUV की रेस में ये SUV बनी नंबर-1, अच्छे अच्छा को छोड़ा पीछे

Tata Nexon EV


नई दिल्ली: पिछले महीने एक बार फिर SUV की रेस में टाटा नेक्सन सबसे आगे निकल गई। इस सेगमेंट में नंबर-1 बनने वाली नेक्सन ने टाटा की ही पंच को पीछे छोड़ा। हालांकि, दोनों के बीच महज 533 यूनिट का अंतर रहा। वहीं, नंबर-3 पोजीशन पर मारुति की ब्रेजा रही।

चौंकाने वाली बात ये है कि हुंडई क्रेटा लिस्ट में पांचवें नंबर पर पहुंच गई। वहीं, महिंद्रा स्कॉर्पियो तगड़ी छलांग लगाकर नंबर-4 पोजीशन पर आ गई। महिंद्रा XUV700, किआ सोनेट और महिंद्रा थार को टॉर-10 में जगह नहीं मिली।

बात करें पिछले महीने हुई SUV सेगमेंट सेल्स की तो टाटा नेक्सन की 14,916 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 15,871 यूनिट का था। यानी इसे 6% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टाटा पंच की 14,383 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 12,131 यूनिट का था।

यानी इसे 19% की ईयरली ग्रोथ मिली। मारुति ब्रेजा की 13,393 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 11,324 यूनिट का था। यानी इसे 18% की ईयरली ग्रोथ मिली।

महिंद्रा स्कॉर्पियो की 12,185 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 6,455 यूनिट का था। यानी इसे 89% की ईयरली ग्रोथ मिली। हुंडई क्रेटा की 11,814 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 13,321 यूनिट का था। यानी इसे 11% की ईयरली डिग्रोथ मिली। किआ सेल्टोस की 11,684 यूनिट बिकीं।

नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 9,284 यूनिट का था। यानी इसे 26% की ईयरली ग्रोथ मिली।हुंडई वेन्यू की 11,180 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 10,738 यूनिट का था। यानी इसे 4% की ईयरली ग्रोथ मिली।

मारुति फ्रोंक्स की 9867 यूनिट बिकीं। महिंद्रा बोलेरो की 9,333 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 15,871 यूनिट का था। यानी इसे 6% की ईयरली डिग्रोथ मिली। टाटा नेक्सन की 14,916 यूनिट बिकीं। नवंबर 2022 में ये आंकड़ा 7,984 यूनिट का था। यानी इसे 17% की ईयरली ग्रोथ मिली।

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट का डिजाइन और डायमेंशन

नेक्सन फेसलिफ्ट का डिजाइन कर्व और हैरियर ईवी कॉन्सेप्ट से काफी मिलता है। इसमें ट्रेपेजॉइडल हाउसिंग में रखे गए हेडलाइट्स के साथ एक स्प्लिट-हेडलैंप सेटअप मिलता है। टॉप वैरिएंट पर सीक्वेशंनल LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दिए हैं, जो एक पतली ऊपरी ग्रिल पर टाटा मोटर्स का लोगो से जुड़े हैं।

बम्पर के निचले आधे हिस्से में एक मोटी पट्टी दी है जिस पर नंबर प्लेट मिलेगी।इसमें 16-इंच के एलॉय व्हील के लिए एक नया डिजाइन और एक नई एक्सेंट लाइन है जो अब एक कंट्रास्ट कलर में हाइलाइट नहीं है। नेक्सन फेसलिफ्ट में अब टेल-लाइट्स को जोड़ने वाली एक पूरी-चौड़ाई वाली LED लाइट बार मिलती है।

रिवर्स लाइट को अब बम्पर पर ले जाया गया है। डायमेंशन के लिहाज से SUV में ज्यादा चेंजेस नहीं हुए हैं। इसकी लंबाई और ऊंचाई क्रमशः 2mm और 14mm बढ़ गई हैं। जबकि चौड़ाई 7mm कम हो गई है।

व्हीलबेस और ग्राउंड क्लीयरेंस क्रमशः 2,498mm और 208mm समान हैं। टाटा मोटर्स ने बूट स्पेस भी 32 लीटर बढ़ा दिया है। अब इसमें 382 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा।टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट का इंटीरियर और फीचर्स

इसके इंटीरियर की बात करें फेसलिफ्ट काफी हद तक कर्व कॉन्सेप्ट से मिलती जुलती है। सेंटर कंसोल में फिजिकल बटन काफी कम मिलते हैं। इन्हें HVAC कंट्रोल के लिए टच-बेस्ड पैनल द्वारा बदला किया गया है। अब इसमें स्लिमर और अधिक एंगुलर AC वेंट्स दिए हैं। इसके अलावा डैशबोर्ड में लेदर के इंसर्ट और कार्बन-फाइबर जैसी फिनिश मिलती है।

टॉप-स्पेक नेक्सन फेसलिफ्ट में 10.25-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन और एक समान आकार का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसका यूज नेविगेशन के लिए भी किया जा सकता है।

अन्य फीचर्स में 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एक वायरलेस चार्जर, वेंटीलेटेड सीट्स, एयर प्यूरीफायर, एक वॉयस-असिस्टेड सनरूफ और बहुत कुछ शामिल हैं। सेफ्टी के लिए इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, ESC, सभी पैसेंजर के लिए तीन-पॉइंट सीट बेल्ट, ISOFIX के साथ-साथ इमरजेंसी और ब्रेकडाउन कॉल असिस्ट शामिल हैं।

टाटा नेक्सन फेसलिफ्ट पावरट्रेन और वैरिएंट

नेक्सन फेसलिफ्ट 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 120hp का पावर और 170Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, 1.5-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 115hp का पावर 260Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

दोनों इंजन मौजूदा 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड AMT के साथ मिलेंगे। पेट्रोल इंजन भी 5-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (पैडल शिफ्टर्स के साथ) के ऑप्शन के साथ मिलेगा।

टाटा मोटर्स ने नेक्सन के पुराने वैरिएंट में मिलने वाले 'X' - XE, XM, XM+, XZ+ और XZ+ Lux का हटा दिया है। अब इसकी जगह नेक्सन फेसलिफ्ट ट्रिम्स स्मार्ट, स्मार्ट+, स्मार्ट+ S, प्योर, प्योर S, क्रिएटिव, क्रिएटिव+, क्रिएटिव+ S, फियरलेस, फियरलेस एस और फियरलेस+ S हैं। '+' कई सुविधाओं के साथ बंडल किए गए ऑप्शन पैकेज को दिखाता है।

वहीं, S सनरूफ को भी दिखाता है। इसे 6 कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे।