Pan Card Update : आज से 21 दिन बाद रद्दी हो जेंगे 18 करोड़ पैन कार्ड, कहीं आपका पैन कार्ड तो नहीं लिस्ट में शामिल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

Pan Card Update : आज से 21 दिन बाद रद्दी हो जेंगे 18 करोड़ पैन कार्ड, कहीं आपका पैन कार्ड तो नहीं लिस्ट में शामिल

Pan Card Update


आधार से पैन कार्ड लिंक करने की डेडलाइन अब बेहद करीब आ गई है। लेकिन जनवरी तक करीब 18 करोड़ पैन कार्ड होल्डर ऐसे थे, जिन्होंने अपना पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं किया है।

अगर ये लोग 31 मार्च तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराते हैं, तो वह निष्क्रिय हो जाएंगे। इसके अलावा उनके लिए कई सारे काम करना भी मुश्किल हो जाएगा।

ऐसे यह जरूरी है कि जिन लोगों ने अभी तक आधार से पैन कार्ड को लिंक नहीं कराया हो वो तुरंत इसे लिंक करा लें।

1000 रुपये में हो जाएगा लिंक

देश में इस समय करीब 62 करोड़ पैन कार्ड हैं। और केंद्र सरकार द्वारा 7 फरवरी को संसद में दी गई जानकारी के अनुसार 24 जनवरी तक 43 करोड़ से ज्यादा पैन कार्ड आधार से लिंक हो चुके थे।

करीब 18 करोड़ पैन कार्ड अभी भी लिंक नहीं हुए थे। इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट के नियम के अनुसार इस समय पैन और आधार को लिंक करने के लिए 1000 रुपये की पेनॉल्टी ली जा रही है।

विभाग ने यह पेनॉल्टी 31 मार्च 2023 तक के लिए तय की है। इसके पहले विभाग 30 जून 2022 तक 500 रुपये की पेनॉल्टी ले रहा था।

नहीं कराने पर होगा ये नुकसान

इनकम टैक्स डिपॉर्टमेंट ने एक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जिन लोगों ने 31 मार्च 2023 तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया तो उन्के कार्ड निष्क्रिय हो जाएंगे।

इसके बाद उनके लिए इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने से लेकर दूसरे कई जरूरी काम करने में मुश्किल आ सकती है। यही नहीं डेडलाइन खत्म होने के बाद पैन कार्ड को फिर से एक्टिव कराने में भी नए प्रॉसेस को फॉलो करना पड़ सकता है।

ऐसे करें लिंक

आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए, सबसे पहले इनकम टैक्स विभाग की वेबसाइट www.incometaxindiaefiling.gov.in पर जाना होगा। यहां पर बाईं तरफ QUICK Links का बटन दिखेगा।

जिसे क्लिक करने के बाद लिंक आधार पर पर क्लिक करना होगा। उसके बाद एक नया पेज खुलेगगा। इस पेज पर पैन नंबर और आधार नंबर फीड करना होगा। इसके बाद राइट साइड में वैलिडेट का बटन दिखेगा जिसे क्लिक करना होगा।

इसके बाद ओटीपी के जरिए लिंक का ऑप्शन मिलेगा। जिसे क्लिक करने के बाद दोनों नंबर लिंक हो जाएंगे।

आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं इसे चेक करने के लिए https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/link-aadhaar-status पर क्लिक करें। जहां पैन और आधार की डिटेल सबमिट स्टेटस चेक किया जा सकता है।