KTM की इस बाइक के पीछे बावरे हो रखे लोग, धड़ाधड़ हो रही बिक्री

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

KTM की इस बाइक के पीछे बावरे हो रखे लोग, धड़ाधड़ हो रही बिक्री

KTM Sales


 नई दिल्ली: नवंबर 2023 में ऑस्ट्रियाई ब्रांड केटीएम (KTM) की बिक्री काफी शानदार रही। कंपनी की टोटल बिक्री में साल-दर-साल आधार पर सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई और MoM बिक्री में मामूली गिरावट आई।

वहीं, निर्यात में साल-दर-साल और मासिक आधार पर दोनों में पॉजिटिव वृद्धि देखी गई। दिलचस्प बात यह है कि केटीएम के निर्यात में भारत में घरेलू स्तर पर बेची जाने वाली बिक्री की तुलना में बढ़त देखी गई। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

नवंबर 2023 में KTM की टोटल बिक्री

केटीएम (KTM) ने नवंबर 2023 में 11,741 यूनिट्स की बिक्री की, जो नवंबर 2022 में बेची गई 10,377 यूनिट्स की तुलना में 13.14% की वृद्धि थी और अक्टूबर 2023 में बेची गई 12,241 यूनिट्स की तुलना में 4.08% MoM की गिरावट थी।

वॉल्यूम में साल-दर-साल 1,364 यूनिट्स की बढ़ोतरी हुई और मासिक आधार पर 500 यूनिट का नुकसान हुआ।

KTM की 390 रेंज की बिक्री

कुल मिलाकर KTM की 390 रेंज नवंबर 2023 में सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा। इस रेंज में हाल ही में लॉन्च की गई 2024 390 Duke के साथ 390 एडवेंचर और RC 390 मॉडल शामिल हैं।

KTM की 390 रेंज पिछले महीने 91.48% सालाना वृद्धि और 9.41% MoM गिरावट के साथ 3,956 यूनिट्स बिकीं। वॉल्यूम में साल दर साल 1,890 यूनिट की बढ़ोतरी हुई और MoM में 411 यूनिट की गिरावट आई।

केटीएम 200 रेंज की बिक्री

200 रेंज (200 ड्यूक और RC 200) और 250 रेंज (250 एडवेंचर और 250 ड्यूक) की मोटरसाइकिलों ने क्रमशः 3,695 और 2,718 यूनिट बेचकर दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

जबकि 200 रेंज 36.56% सालाना और 6.24% MoM गिरावट के साथ पूरी तरह से रेड कलर में नजर आई। 250 रेंज में 89.28% सालाना वृद्धि दर्ज की गई।

केटीएम की 125 रेंज की बिक्री

इसके विपरीत केटीएम की 125 रेंज में सबसे कम 1,272 यूनिट की बिक्री देखी गई, लेकिन यह MoM वृद्धि दिखाने वाला एकमात्र था। वह भी 53.47% की वृद्धि, जो बाजार के रुझान को दर्शाता है।

केटीएम 200 की सेल  

घरेलू बिक्री की बात करें तो केटीएम की 200 रेंज 21.11% सालाना वृद्धि के साथ बेची गई 2,777 यूनिट के साथ सबसे अधिक बिकने वाला मॉडल रहा। इसमें 18.11% की सबसे कम MoM गिरावट भी देखी गई। केटीएम की आधे से अधिक घरेलू बिक्री पर 52.53% बाजार हिस्सेदारी के साथ 200 का कब्जा है।

केटीएम 250 की बिक्री

केटीएम 250 ने 1,371 यूनिट की बिक्री के साथ 50.83% की सालाना वृद्धि और 25.93% की बाजार हिस्सेदारी हासिल की है। 250 रेंज में 33.32% MoM की तेज गिरावट देखी गई।

जिससे वॉल्यूम में 685 यूनिट की कमी आई (इस सूची में सबसे अधिक)। 390 रेंज ने तीसरा स्थान हासिल किया और नवंबर 2022 में 455 यूनिट्स की तुलना में 1,001 यूनिट्स बेचकर सालाना आधार पर इसकी संख्या दोगुनी से अधिक हो गई। MoM में गिरावट 36.32% थी।

KTM की 125 रेंज

चौथे स्थान पर हमारे पास KTM की 125 रेंज रही, जिसकी 138 यूनिट्स बिकीं और बिक्री में सालाना आधार पर 58.31% की गिरावट और 37.84% MoM की गिरावट आई। कुल मिलाकर केटीएम की घरेलू बिक्री 5,287 यूनिट्स की रही।

जो पिछले साल बेची गई 3,988 यूनिट्स से ज्यादा है और एक महीने पहले बेची गई 7,241 यूनिट्स से कम है। इसके परिणामस्वरूप 32.57% सालाना वृद्धि और 26.99% MoM गिरावट हुई।