PM Kisan: 17वीं किस्त के लिए ये काम हैं ज़रूरी, वरना खाते में नहीं आएंगे पैसे!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

PM Kisan: 17वीं किस्त के लिए ये काम हैं ज़रूरी, वरना खाते में नहीं आएंगे पैसे!

PM Kisan


PM Kisan Samman Nidhi Yojana 17th Installment : पीएम किसान सम्मान निधि की 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 17वीं किस्त इस महीने किसी भी दिन आ सकती है। उससे पहले किसानों को तीन जरूरी काम पूरे करने हैं।
 

केंद्र सरकार के द्वारा किसानों के लिए काफी सारी महत्वकांक्षी स्कीम चलाई जा रही हैं। इसके जरिए किसानों को आर्थिक रूप से मदद दी जाती है। ये स्कीम खासतौर पर किसानों के लिए शुरु की गई है।

सरकार ने साल 2019 में पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने किसानों को सीधे आर्थिक रूप से लाभ देने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की शुरुआत की थी।

इस स्कीम के तहत सरकरा के द्वारा सभी किसानों के खाते में 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार के द्वारा ये रकम 4 महीने के अंतराल में तीन किस्तों में दी जाती है।

ये रकम सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को 17वीं किस्त का इंतजार है। उससे पहले किसानों को ये तीन काम निपटा लेने चाहिए। उनकी किस्त अटक सकती है।

किस्त जारी होने से पहले ये तीन काम

पीएम किसान सम्मान निधि की 16 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 17वीं किस्त इस महीने किसी भी दिन आ सकती है। उससे पहले किसानों को तीन जरूरी काम पूरे करने हैं।

वरना उनकी किस्त अटक सकती है। सबसे पहले किसानों को EKYC पूरी करवानी है। किसान इसके लिए सीएसी सेंटर भी जा सकती है। फिर चाहें तो ऑनलाइन किसान पोर्टल के द्वारा भी किया जा सकता है।

वहीं इसके साथ में किसानों को जमीन का नामांकन करना जरूरी है। जमीन के नामांकन से ही परिवार के मुखिया का चुना होता है। उसी के खाते में स्कीम की रकम आती है।

यदि ये नहीं होगा तो लाभ नहीं मिलेगा। तो वहीं किसानों को ये भी सुनिश्चित कर लेना है कि उनके खाते में आधार कार्ड की सीडिंग हो चुकी है।आधार कार्ड लिंक खाते में स्कीम की अगली किस्त अटक जाएगी।

जानें कब आ सकती है 17वीं किस्त

हर साल 4 महीनों के बीच पर पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम की एक किस्त आती है। स्कीम की 16वीं किस्त 28 फरवरी 2024 को जारी की गई थी।

17वीं किस्त मई की आखिरी हफ्ते में रिलीज की जा सकती है। हालांकि ये बस एक अनुमान है किस्त में देरी भी हो सकती है और पहले भी आ सकती है।