विदेशियों को पसंद आ रही रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, डिमांड में हुई तगड़ी बढ़ोतरी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

विदेशियों को पसंद आ रही रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, डिमांड में हुई तगड़ी बढ़ोतरी

Royal Enfield


नई दिल्ली: भारतीय बाजार के अलावा विदेशी बाजार में भी रॉयल एनफील्ड बाइक्स की भारी डिमांड है। रॉयल एनफील्ड के निर्यात की बात करें तो नवंबर 2023 में कंपनी का सालाना निर्यात 2.16 प्रतिशत और मासिक निर्यात 47.08 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 5,114 यूनिट्स तक पहुंच गया है।

नवंबर 2022 और अक्टूबर 2023 में क्रमशः 5,006 यूनिट्स और 3,477 यूनिट्स का निर्यात हुआ। नवंबर 2022 में भेजी गई 352 यूनिट्स की तुलना में नवंबर 2023 में मेट्योर 350 का निर्यात सालाना आधार पर 392.05 प्रतिशत बढ़कर 1,732 यूनिट हो गया।

वहीं, अक्टूबर 2023 में बेची गई 209 यूनिट्स की तुलना में MoM बिक्री 728.71 प्रतिशत तक बढ़ गई।

नंबर-2 पर क्लासिक 350

नंबर 2 पर क्लासिक 350 थी, जिसकी ग्लोबल मार्केट में डिमांड नवंबर 2022 में भेजी गई 836 यूनिट्स से 60.17 प्रतिशत बढ़कर 1,339 यूनिट्स हो गई। MoM निर्यात अक्टूबर 2023 में निर्यात की गई 1,059 यूनिट्स से 26.44 प्रतिशत बढ़ गया।

हालांकि, हंटर 350 का निर्यात नवंबर 2022 में बेची गई 2,403 यूनिट्स से सालाना आधार पर 57.34 प्रतिशत कम होकर 1,025 यूनिट्स हो गया, लेकिन अक्टूबर 2023 में बेची गई 670 यूनिट्स से MoM के आधार पर 52.99 प्रतिशत का सुधार हुआ।

650 ट्विन्स और बुलेट का निर्यात650 ट्विन्स ने सालाना आधार पर 21.93 प्रतिशत और MoM में 16.33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 456 यूनिट्स का निर्यात किया, जबकि बुलेट 350 का निर्यात पिछले महीने 238 यूनिट का रहा, जो अक्टूबर 2023 में बेची गई 71 यूनिट्स की तुलना में 235.21 प्रतिशत ज्यादा है।

हिमालयन और सुपर मेट्योर का निर्यात

हिमालयन के निर्यात में पिछले महीने 81.75 प्रतिशत की गिरावट देखी गई। नवंबर 2022 में शिप की गई 1,041 यूनिट से इसका निर्यात बढ़कर 190 यूनिट हो गया।

जबकि अक्टूबर 2023 में निर्यात की गई केवल 54 यूनिट्स से MoM निर्यात में 251.85 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई। सुपर मेट्योर की बिक्री पिछले महीने 134 यूनिट्स पर थी।