नई Maruti Alto के आगे एसयूवी भी फेल, जबरदस्त लुक और फीचर्स का जबरदस्त जोड़

Maruti Alto 2023 : मारुति सुज़ुकी भारत में बहुत जल्दी अपनी नई मारुति अल्टो 800 लाने वाली है। इसके एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक में कई बड़े बदलाव किए गए हैं।
इसमें आपको स्किड प्लेट्स, ओरआरवीएम और रूफ माउंटेड स्पॉयलर के साथ ऑरेंज हाइलाइट्स ग्राफिक्स दिया गया है। यह कंपनी की एक जबरदस्त हैचबैक है जिसे आज भी लोग काफी पसंद करते हैं।
इसे सबसे पहले 2000 में लांच किया गया था। तब से लेकर आज तक इसका स्वैग भारतीय बाजार में कम नहीं हुआ है। नई मारुति अल्टो 800 में 1 लीटर का के सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा।
जिससे इस कार की माइलेज और भी ज्यादा इंप्रूव हो जाएगी। आपको बता दें कि मारुति सुजुकी ने अभी तक ऑल्टो के 43 लाख यूनिट स्कोर बेच दिया है और नई 2023 अल्टो का सभी को इंतजार है।
Maruti Alto का नया लुक
बात करें नई अल्टो 800 की तो इसका डिजाइन काफी आकर्षक होने वाला है। इसमें मस्कुलर बोनट के साथ हेक्सागोनल हनी कॉम ग्रिल, हैलोजन हेड लाइट, ऑरेंज हाइलाइट्स के साथ ब्लैक आउटस डिफ्लेट्स और बंपर माउंटेड फॉग लैंप दिए जाएंगे।
इसे कई नए कलर ऑप्शंस में भी लॉन्च किया जा सकता है। इसका इंजन 67 एचपी का पावर और 89 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को फाइव स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
इसमें ऑटोमेटिक गियरबॉक्स तो नहीं मिलेगी लेकिन मैनुअल के साथ भी इसका परफॉर्मेंस काफी जबरदस्त होने वाला है। इसमें 7 इंच का स्मार्ट इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जाएगा।
इसके इंटीरियर आपको मिनिमलिस्ट डैशबोर्ड, ड्यूल टोन फैब्रिक, पॉवर विंडो, मैनुअल एसी और मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील के साथ लॉन्च किया जाएगा।
इसे ₹4,00,000 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यह देश की सबसे सस्ती कारों में होने वाली है।