1 लाख रुपए में मिलेगी 5-स्टार सेफ्टी वाली टाटा पंच, पिछले पूरे साल रहा इस माइक्रो SUV का बोलबाला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

1 लाख रुपए में मिलेगी 5-स्टार सेफ्टी वाली टाटा पंच, पिछले पूरे साल रहा इस माइक्रो SUV का बोलबाला

Tata Punch


नई दिल्ली: टाटा मोटर्स की माइक्रो SUV पंच का दबदबा 2023 में पूरे साल देखने को मिला। अपने सेगमेंट में कोई इसके आसपास भी नहीं टिका। यही वजह है कि कई कंपनियां इस सेगमेंट में अपने मॉडल प्लान कर रही हैं। फिलहाल टाटा ने इस SUV की कीमत में कोई इजाफा नहीं किया है।

ऐसे में आप इसे खरीदने के प्लान बना रहे हैं तब इसे आसान EMI पर भी खरीदा ज सकता है। जी हां, आपके पास इस कार को खरीदने के लिए पूरा अमाउंट नहीं है तब आप छोटा सा डाउन पेमेंट करके भी इसे अपने घर ला सकते हैं।

नए साल के पहले महीने में आप इस कार को कितना डाउन पेमेंट देकर खरीद सकते हैं। साथ ही, कितने लोन की जरूरत होगा। लोन का इंटरेस्ट रेट क्या होगा। फिर हर महीने कितनी EMI भरनी होगा। हम यहां इसका पूरा गणित आपको समझा रहे हैं।

टाटा पंच के बेस वैरिएंट प्योर की एक्स-शोरूम कीमत 599,900 रुपए है। वहीं, इसका टॉप वैरिएंट क्रिएटिव फ्लैगशिप DT की एक्स-शोरूम कीमत 10,09,900 रुपए है। बता दें कि ये देश की सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। इसे ग्लोबल NCAP ने 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी है।

ऑटो लोन पर ब्याज दर 8.65% से शुरू

ऑटो लोन अलग-अलग बैंक और फाइनेंस कंपनियां 8.65% की ब्याज दर से लोन ऑफर कर रही हैं। जो 11 से 12% तक भी जाता है। ये ब्याज दर 5 साल (60 महीने) से 7 साल (84 महीने) के लिए होती हैं।

यानी आप कार की एक्स-शोरूम कीमत का 20% डाउन पेमेंट करके बचे हुए अमाउंट का लोन ले सकते हैं। जिसके बाद इस लोन को आसान EMI पर चुका पाएंगे। हम यहां पर आपको 8.65% की ब्याज दर से 7 साल के लोन की EMI बता रहे हैं।

बेस वैरिएंट पंच प्योर की EMI का गणित

पंच का बेस वैरिएंट प्योर है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 599,900 रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 119,980 रुपए होता है। इतने पैसा देने के बाद आप 8.65% की ब्याज दर से 479,920 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं।

तब आपको हर महीने 7,636 रुपए की EMI देनी होगा। यानी आपको इस वैरिएंट के लिए कुल लोन पर 161,546 रुपए का ब्याज चुकाना होगा।

क्रिएटिव फ्लैगशिप DT की EMI का गणित

पंच का टॉप वैरिएंट क्रिएटिव फ्लैगशिप DT है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 10,09,900 रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट 201,980 रुपए होता है। इतने पैसा देने के बाद आप 8.65% की ब्याज दर से 807,920 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं।

तब आपको हर महीने 16,070 रुपए की EMI देनी होगा। यानी आपको इस वैरिएंट के लिए कुल लोन पर 3,39,942 रुपए का ब्याज चुकाना होगा।

टाटा पंच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

टाटा पंच में 1.2 लीटर का Revotron इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6000 आरपीएम पर 86 PS का मैक्सिमम पावर और 3300 आरपीएम पर 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया गया है।

इसके अलावा ग्राहकों को इसमें 5-स्पीड AMT का विकल्प भी मिलता है। टाटा पंच मैनुअल टांसमिशन में 18.97 kmpl और ऑटोमैटिक में 18.82 kmpl माइलेज देने में कैपेबिल है। टाटा पंच में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटो एसी, ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, कनेक्टेड कार टेक और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मौजूद है।

टाटा पंच लगातार भारत में टॉप 10 सबसे अधिक बिकने वाली गाड़ियों की लिस्ट में भी बनी रहती है।सेफ्टी के नजरिये से टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5 स्टार रेटिंग हासिल है।

टाटा नेक्सन और टाटा अल्ट्रोज के बाद अब टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है। ग्लोबल NCAP में टाटा पंच को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 5-स्टार रेटिंग (16,453) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग (40,891) हासिल हुई है।