2024 की सबसे हॉट कार! इसके सामने ऑरा, वरना, अमेज, सिटी भी नहीं टिक पाई!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

2024 की सबसे हॉट कार! इसके सामने ऑरा, वरना, अमेज, सिटी भी नहीं टिक पाई!

Top 10 Sedan


मार्च में किस कंपनी की सेडान ने ग्राहकों का ध्यान अपनी तरफ ज्यादा खींचा इसकी लिस्ट सामने आ गई है। 

पिछले महीने जिन सेडान का बोलबाला रहा उसमें मारुति डिजायर सबसे ऊपर रही। मार्च में डिजायर की 15,894 यूनिट बिकीं। एक साल पहले यानी मार्च 2023 में इसकी 13,394 यूनिट बिकी थीं। यानी ईयरली बेसिस पर इसकी 2,500 यूनिट ज्यादा बिकीं और इसे 19% की ईयरली ग्रोथ मिली।

खास बात ये है कि दूसरे नंबर पर रहने वाली हुंडई ऑरा की सिर्फ 4,883 यूनिट बिकीं। यानी डिजायर और ऑरा के बीच 11,011 यूनिट का अंतर रहा। इससे साफ है कि डिजायर की डिमांड दूसरे मॉडल की तुलना में बहुत ज्यादा है।

बात करें टॉप-10 सेडान की सेल्स की तो मारुति डिजायर की मार्च में 15,894 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 13,394 यूनिट का था। यानी इसकी 2,500 यूनिट ज्यादा बिकीं। हुंडई ऑरा की मार्च में 4,883 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 3,774 यूनिट का था। यानी इसकी 1,109 यूनिट ज्यादा बिकीं।

होंडा अमेज की मार्च में 2,678 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 3,996 यूनिट का था। यानी इसकी 1,318 यूनिट कम बिकीं। टाटा टिगोर की मार्च में 2,017 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 2,705 यूनिट का था। यानी इसकी 688 यूनिट कम बिकीं।

फॉक्सवैगन वर्टूस की मार्च में 1,847 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 1,792 यूनिट का था। यानी इसकी 55 यूनिट ज्यादा बिकीं। हुंडई वरना की मार्च में 1,716 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 3,755 यूनिट का था। यानी इसकी 2,039 यूनिट कम बिकीं।

स्कोडा स्लाविया की मार्च में 1,358 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 1,574 यूनिट का था। यानी इसकी 216 यूनिट कम बिकीं। होंडा सिटी की मार्च में 1,116 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 2,693 यूनिट का था। यानी इसकी 1,577 यूनिट कम बिकीं।

मारुति सियाज की मार्च में 590 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 300 यूनिट का था। यानी इसकी 290 यूनिट ज्यादा बिकीं। टोयोटा कैमरी की मार्च में 232 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 98 यूनिट का था। यानी इसकी 134 यूनिट ज्यादा बिकीं। स्कोडा सुपर्ब की मार्च में 15 यूनिट बिकीं। मार्च 2023 में ये आंकड़ा 104 यूनिट का था। यानी इसकी 89 यूनिट कम बिकीं।

मारुति डिजायर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

डिजायर सब 4 मीटर कॉम्पैक्ट सेडान है। जिसके CNG मॉडल की डिमांड हाई है। इसका माइलेज 31.12 किमी/किलोग्राम है। इसमें 1.2 लीटर K12C डुअलजेट इंजन है जो 76 बीएचपी और 98.5 एनएम टार्क जनरेट करता है। डिजायर में 7-इंच स्मार्टप्ले टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। एंड्राइड ऑटो, एपल कारप्ले और मिररलिंक को सपोर्ट करता है।

इस कार में लेदर वाला स्टीयरिंग व्हील, रियर एसी वेंट्स, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVM और 10 स्पोक 15-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए है। सेफ्टी के लिए डुअल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ब्रेक असिस्ट, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। डिजायर के टॉप वैरिएंट में रिवर्स पार्किंग कैमरा और सेंसर भी है।