मार्केट में है इन 5 स्कूटर्स की है सबसे ज्यादा डिमांड, फीचर्स ऐसे की हर कोई हो रहा दीवाना

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

मार्केट में है इन 5 स्कूटर्स की है सबसे ज्यादा डिमांड, फीचर्स ऐसे की हर कोई हो रहा दीवाना

Top 5 Best Selling Electric Scooters October


Top 5 Best Selling Electric Scooters October: देश का इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बाजार लगातार ग्रो कर रहा है। अब पिछले महीनें यानी की अक्टूबर 2023 की ही बात करें तो बाजार में कुल 71,604 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री हुई है। आपको बता दें की बाजार में पुरानी कंपनियों के साथ ही कई नई कंपनियां आ गई हैं, जिनकी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को मार्केट में लोग पसंद कर रहे हैं। 

Ola की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर

Ola ने अक्टूबर 2023 में अपनी सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को सेल किया है। रिपोर्ट्स की माने तो पिछले महीनें कंपनी की कुल 22,284 यूनिट्स की बिक्री हुई है। कंपनी ने सितंबर 2023 में अपनी टू व्हीलर की कुल 18,691 यूनिट को सेल किया था। इस हिसाब से देखे तो कंपनी ने महीने-दर-महीने के हिसाब से 19.2 प्रतिशत की ग्रोथ हासिल की है।

TVS की सेल्स

अक्टूबर 2023 में टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर iQube की 15,603 यूनिट को सेल कुया किया है। सितंबर में यह आंकड़ा 15,584 यूनिट पर था। इसकी बिक्री में महीनें-दर-महीनें के हिसाब से 0.1 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।

Bajaj की अक्टूबर में हुई बिक्री

Bajaj motors की मार्केट में चेतक नाम से एकलौती इलेक्ट्रिक स्कूटर मौजूद है। जिसकी अक्टूबर 2023 में 8,430 यूनिट की सेल हुई है। कंपनी ने इसकी बिक्री में महीनें-दर-महीनें के हिसाब से 18.7 प्रतिशत का ग्रोथ दर्ज किया है। सितंबर 2023 में इसकी 7,097 यूनिट बिकी थी।

Ather की सेल

Ather की अक्टूबर 2023 में 8,027 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बिकी है। वहीं सितंबर 2023 में इसकी कुल 7,151 यूनिट को कंपनी ने सेल किया था। कंपनी की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री में 12.2 प्रतिशत की ग्रोथ आई है।

Greaves की इलेक्ट्रिक टू व्हीलर

अक्टूबर 2023 में कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की 4,019 यूनिट को सेल कुया किया है। सितंबर में यह आंकड़ा 3,612 यूनिट पर था। इसकी बिक्री में महीनें-दर-महीनें के हिसाब से 11.2 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है।