इन लोकप्रिय SUV के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, महिंद्रा ने बढ़ाई कीमतें!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

इन लोकप्रिय SUV के लिए अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे, महिंद्रा ने बढ़ाई कीमतें!

 Mahindra Thar

Photo Credit: upuklive


कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने थार (Thar) की कीमतों को अपडेट कर दिया है। महिंद्रा ने चुनिंदा कारों की कीमतों में तत्काल प्रभाव से बढ़ोतरी की है। 

ब्रांड ने चुनिंदा मॉडलों की कीमतों में वृद्धि की है। कंपनी ने अपडेटेड कीमतें फिर से जारी कर दी हैं। आइए महिंद्रा थार लाइफस्टाइल एसयूवी के लेटेस्ट अपडेट पर करीब से नजर डालते हैं।

10,000 महंगी हुई थार एसयूवी

महिंद्रा थार (Mahindra Thar) की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। थार एसयूवी 10,000 रुपये तक महंगी हो गई है। ये प्राइस हाइक केवल चुनिंदा वैरिएंट्स पर लागू है। इसमें बेस-स्पेक LX हार्ड-टॉप पेट्रोल AT RWD, AX(O) हार्ड-टॉप डीजल MT RWD और LX हार्ड-टॉप डीजल MT RWD वैरिएंट शामिल हैं। अन्य सभी वैरिएंट्स की कीमतें नहीं बदली हैं।

महिंद्रा थार की लेटेस्ट कीमतें

प्राइस हाइक के बाद महिंद्रा थार की कीमतें अब AX(O) हार्ड-टॉप डीजल MT RWD और अर्थ एडिशन डीजल AT 4WD वैरिएंट के लिए क्रमशः 11.35 लाख से 17.60 लाख रुपये तक जाती हैं। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं।

59,000 ऑर्डरों की डिलीवरी पेंडिंग

कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने खुलासा किया है कि थार की बुकिंग उसकी किसी भी एसयूवी की तुलना में दूसरी सबसे ज्यादा है। कंपनी को लगभग इसकी 59,000 बुकिंग मिली है, जिसकी डिलीवरी अभी भी पेंडिंग है। पेडिंग बुकिंग में थार 4x4 और थार RWD दोनों के नंबर शामिल हैं। हालांकि, महिंद्रा थार का वेटिंग पीरियड पिछले महीने से कम हो गया है। इस समय RWD वैरिएंट का वेटिंग पीरियड काफी ज्यादा है।