Toyota: लंबे वेटिंग पीरियड के बावजूद ग्राहकों की लग रही लाइन, जानें क्या है इसमें खास
![Toyota](https://upuklive.com/static/c1e/client/75722/uploaded/88135707c420cd83a377626ff3e6bebc.webp)
आप इस महीने टोयोटा की कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब आपको इसके सभी मॉडल पर चलने वाले वेटिंग पीरियड के बारे में पता होना चाहिए। टोयोटा के पोर्टफोलियो में कुल 12 मॉडल शामिल हैं।
कंपनी ने हाल ही में अपनी इनोवा हाइक्रॉस हाइब्रिड के ZX और ZX(O की बुकिंग अस्थाई तौर पर बंद भी कर दी है, क्योंक इसका वेटिंग पीरियड 14 महीने क्रॉस कर गया है। हम यहां कंपनी के सभी मॉडल और उनके वैरिएंट पर मिलने वाले वेटिंग पीरियड के बारे में बता रहे हैं।
टोयोटा कार वेटिंग पीरियड मई 2024 | ||
मॉडल | इंजन वैरिएंट | वेटिंग पीरियड |
ग्लैंजा | MT | 1 महीना |
ग्लैंजा | AMT | 1 महीना |
हिलक्स | - | 1 महीना |
कैमरी | - | 1 महीना |
रुमियन | CNG | 2 महीने |
अर्बन क्रूजर हाइराइडर | हाइब्रिड | 2 महीने |
फॉर्च्यूनर | - | 3 महीने |
रुमियन | निओ ड्राइव | 3 महीने |
अर्बन क्रूजर हाइराइडर | CNG | 5 महीने |
इनोवा क्रिस्टा | - | 5 महीने |
इनोवा क्रिस्टा | पेट्रोल | 6 महीने |
अर्बन क्रूजर हाइराइडर | हाइब्रिड निओ ड्राइव | 6 महीने |
वेलफायर | - | 12 महीने |
इनोवा हाइक्रॉस | हाइब्रिड | 14 महीने |
टोयोटा के जिन मॉडल पर सबसे कम वेटिंग पीरियड चल रहा है उसमें ग्लैंजा शामिल है। ग्लैंजा के मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वैरिएंट पर 1 महीने का वेटिंग पीरियड है। वहीं, हिलक्स और कैमरी पर भी 1 महीने का ही वेटिंग पीरियड चल रहा है। वहीं, रुमियन और अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड का वेटिंग पीरियड 2 महीने तक पहुंच गया है। ये सभी वेटिंग पीरियड कार की बुकिंग करने के बाद शुरू होगा।
बात करें कंपनी पॉपुलर SUV फॉर्च्यूनर की तो इस कार पर 3 महीने की वेटिंग चल रही है। वहीं, रुमियन के निओ ड्राइव मॉडल पर भी 3 महीने का वेटिंग पीरियड है। कंपनी की लिए हाई डिमांड वाले लिस्ट में शामिल हो चुकी अर्बन क्रूजर हाइराइडर के CNG वैरिएंट पर 5 महीने का वेटिंग और इनोवा क्रिस्टा पर भी 5 महीने का वेटिंग पीरिडड चल रहा है।
अब बात करें कंपनी के उन मॉडल की जिन पर 6 महीने या उससे ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है तो इस लिस्ट की शुरुआत इनोवा क्रिस्टा से होती है। इसके पेट्रोल ट्रिम पर 6 महीने का वेटिंग है। अर्बन क्रूजर हाइराइडर हाइब्रिड के निओ ड्राइव पर भी 6 महीने की वेटिंग है। वहीं, कंपनी की सबसे प्रीमियम और लग्जरी कार वेलफायर पर 12 महीने का वेटिंग है। जबकि, इनोवा हाइक्रॉस के हाइब्रिड ट्रिम पर वेटिंग पीरियड 14 महीने तक पहुंच गया है।