TVS ने Hero को छकाया, सस्ती स्पोर्ट्स बाइक से रचा इतिहास, पढ़ें खबर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

TVS ने Hero को छकाया, सस्ती स्पोर्ट्स बाइक से रचा इतिहास, पढ़ें खबर

pic


यही कारण है कि हर महीने हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनती है। इसके पीछे हीरो एचएफ डीलक्स और बजाज प्लैटिना जैसी बेहतरीन माइलेज वाली बाइक्स रहती हैं।

लेकिन टीवीएस ने इन सभी को पीछे छोड़ अपना एक अलग ही आंकड़ा स्थापित कर दिया है। टीवीएस अपाचे के कुल 50 लाख से ज्यादा वेरिएंट्स विश्व भर में बेचे जा चुके हैं। यह काफी बड़ा आंकड़ा है। इसे स्पोर्ट्स बाइक को भारतीय द्वारा काफी पसंद किया जाता है। इसका लुक और परफॉर्मेंस अन्य सभी बाइकों से काफी बेहतरीन है।

बजट बाइक्स से निकली आगे

टीवीएस ने साल 2005 में पहली बार आपाची को भारतीय बाजार में लांच किया था। तब से लेकर आज तक यह सभी को लुभा रही है। अब टीवीएस ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है।

कंपनी ने दुनिया भर में इसके 50 लाख से ज्यादा यूनिट्स को बेच दिया है। भारत में अपाचे के 5 मॉडल बिकते हैं और इनकी कीमत की शुरुआत 1.18 लाख रुपए से होती है। आपको बता दें कि अपाचे को 60 देशों में बेचा जाता है।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2020 तक अपाचे के 40 लाख यूनिट की बिक्री हुई थी और बीते ढाई साल में ही कंपनी ने रिकॉर्ड तोड़ 10 लाख यूनिट्स की बिक्री की है और ऐसे यह आंकड़ा 50 लाख के करीब पहुंचा दिया है। 5000000 लोगों की पहली पसंद टीवीएस अपाचे रही है और इसी ने कंपनी को सबसे तेजी से बढ़ने वाला बाइक ब्रांड बना दिया है।

टीवीएस ने बदलते सालों के साथ लोगों के जरूरत के हिसाब से बाइक को मॉडिफाई भी किया है। इसके कई नए लुक बाजार में आ चुके हैं। इसमें रेस ट्यून्ड फ्यूल इंजेक्शन के साथ ड्यूल चैनल एबीएस, राइड मोड्स और स्मार्ट एक्स कनेक्ट जैसे आधुनिक फीचर्स भी मिलते हैं।