XUV700 का धूम मचाने वाला माइलेज वैरिएंट, 77% खरीदारों की पसंद!

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Business

XUV700 का धूम मचाने वाला माइलेज वैरिएंट, 77% खरीदारों की पसंद!

XUV700


भारत की कार निर्माता कंपनी महिंद्रा (Mahindra) ने हाल ही में मई 2024 के लिए अपनी बिक्री संख्या का खुलासा किया है। महिंद्रा ने मई 2024 में कुल 43,218 कारें सेल की। इसमें स्कॉर्पियो क्लासिक की सबसे ज्यादा 13,717 यूनिट की बिक्री शामिल थी। 

मई 2024 में XUV 3XO की 10,000 यूनिट, बोलेरो नियो की 8,026 यूनिट,  XUV400 EV की 701 यूनिट, मराजो (Marazzo) की 16 यूनिट और थार की 5,750 यूनिट बिकीं। इसमें महिंद्रा की 7-सीटर SUV XUV700 की 5,008 यूनिट की बिक्री शामिल थी। हैरान करने वाली बात यह है कि मार्केट में सबसे ज्यादा XUV700 के डीजल वैरिएंट की डिमांड थी। आइए इसे जरा विस्तार से समझते हैं।

मई 2024 में महिंद्रा ने XUV700 की कुल 5,008 यूनिट सेल की। इस संख्या में डीजल वैरिएंट की बिक्री 3,845 यूनिट की रही, जबकि पेट्रोल की बिक्री केवल 1,163 यूनिट की रही। इस प्रकार अकेले डीजल वैरिएंट की बिक्री 77 प्रतिशत रही। पिछले साल इसी अवधि के दौरान महिंद्रा ने XUV700 के डीजल और पेट्रोल वैरिएंट की क्रमशः 3,739 यूनिट और 1,506 यूनिट बेची।

उत्पादन संख्या की बात करें तो महिंद्रा ने XUV700 के डीजल और पेट्रोल वैरिएंट की क्रमशः 3,675 यूनिट और 1,732 यूनिट मैन्युफैक्चर की। मई 2023 की तुलना में यह मामूली बदलाव है, जब इसने क्रमशः पेट्रोल और डीजल वैरिएंट की 1,570 यूनिट्स और 3,708 यूनिट्स का उत्पादन किया था।

अन्य खबरों में महिंद्रा ने पिछले महीने XUV700 रेंज के लिए ब्लेज एडिशन पेश किया था, जिसमें खास रूप से मैट रेड पेंट ऑप्शन मिलता है। ब्रांड वर्तमान में एसयूवी के MX वैरिएंट के आधार पर एक नए ऑटोमैटिक ट्रिम पर काम कर रही है।

कीमत क्या है?

महिंद्रा XUV700 के कीमत की बात करें तो महिंद्रा XUV700 की कीमत 13.99 लाख रुपये से शुरू होती है और 26.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।