सनकी युवक ने पत्नी व सास को धारदार हथियार से काटा, पटना रेफर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Crime

सनकी युवक ने पत्नी व सास को धारदार हथियार से काटा, पटना रेफर


सनकी युवक ने पत्नी व सास को धारदार हथियार से काटा, पटना रेफर


नवादा, 15 मई (हि. स.)।

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र उकौड़ा गांव में रविवार को जहां एक सनकी दामाद ने अपनी सास एवं पत्नी को धारदार हथियार से काट डाला। अचानक चीखने की आवाज सुन लोग जब नीचे उतरे तबतक दामाद घटना को अंजाम देकर छत से कूदकर भाग निकला। हमले में 70 वर्षीया गौरी देवी एवं उसकी पुत्री 35 वर्षीया शांति देवी गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। दोनों काे इलाज के लिए फिलहाल विम्स पावापुरी लग जाया गया। जहां से पटना रेफर कर दिया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बताया जाता है कि बुधौली निवासी हरि चौधरी की अपनी पत्नी शांति देवी से विवाद चल रहा था। पत्नी अपने मायके उकौड़ा में पिता सुखदेव चौधरी के घर रह रही थी। हरि चौधरी ससुराल स्थित घर में घुसकर पत्नी शांति देवी धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसके बाद सास गौरी देवी पर भी हसुली से वार किया।

घटना में जहां शांति देवी का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया, वहीं गौरी देवी का पेट फट गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग निकला। परिजन दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पकरीबरावां लेकर पहुंचे। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। सूचना के बाद पकरीबरावां थाना की पुलिस ने मामलें की जांच की।

इस बावत परिवार की महिला सोनिया देवी ने बताया कि करीब दो साल से दोनों पति-पत्नी में अनबन चल रहा था। परिजन पंचायत कर विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। पति हरि चौधरी पर पत्नी के साथ मारपीट कर प्रड़ताड़ित करने का आरोप था। जिसके कारण ही पत्नी मायके उकौड़ा में ही रहा रही थी।

इस बावत थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस को गांव भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन