अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी के आरोप में बीएसएफ ने दो पकड़े
उत्तर 24 परगना। सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तस्करी के आरोप में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलग-अलग स्थानों से एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ा है। जवानों ने दोनों को संबंधित थाना पुलिस को सौंप दिया है।
बताया गया है कि गुरुवार देर रात सीमा चौकी अमूदिया इलाके में जवानों ने सीमा पर एक भारतीय महिला को 10 फेंसिडिल बोतलों के साथ पकड़ा। वह तस्करी के उद्देश्य से भारत से बांग्लादेश जा रही थी। महिला की पहचान रावसनारा बीबी के रूप में हुई है और वह उत्तर 24 परगना की निवासी है।
इसके अलावा सीमा चौकी एमएसपुर इलाके में जवानों ने एक भारतीय नागरिक को 38 ग्राम ब्राउन पाउडर के साथ पकड़ा है। वह भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में था। इसकी पहचान अनिकुल हक और वह मालदा का निवासी है। सुरक्षा बलों ने जब्त सामनों के साथ दोनों को संबंधित पुलिस थाना स्वरूपनगर और पुलिस पोस्ट गोलापगंज (कालियाचक) को सौंप दिया है।