आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Crime

आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार


आग्नेयास्त्र के साथ दो गिरफ्तार


सिलीगुड़ी, 23 जून (हि.स.)।। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने आग्नेयास्त्र के दो बदमाशों को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के नाम शिवा बर्मन (22) और पंकज महतो (28 ) है। दोनों बदमाशों को प्रधान नगर थाना की पुलिस ने सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात दोनों बदमाशों को आग्नेयास्त्र लेकर सिलीगुड़ी जंक्शन इलाके में स्थानीय कुछ लोगों ने घूमते देखा। इसकी खबर प्रधान नगर थाने की पुलिस को दी गयी। खबर मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बदमाशों को आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों नामजद अपराधी है। प्रधान नगर थाना की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /सुगंधी