साहिबगंज में जैप 9 के जवान की गोली मारकर हत्या

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Crime

साहिबगंज में जैप 9 के जवान की गोली मारकर हत्या


साहिबगंज में जैप 9 के जवान की गोली मारकर हत्या


साहिबगंज, 24 जून (हि.स.)। साहिबगंज जिले में अज्ञात लोगों ने जैप 9 के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जवान का नाम गुड्डू ओझा बताया गया है। जवान को घर लौटते वक्त घात लगाए लोगों ने गोली मारी। आनन-फानन में घायल जवान को नजदीकी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना गुरुवार देररात की है। सूचना मिलते ही उपायुक्त रामनिवास यादव सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली।

पुलिस के मुताबिक साहिबगंज के एक युवक ने इस घटना को अंजाम दिया है। उसकी तलाश में छापे मार जा रहे हैं। एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अपराधी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार/ विकास/मुकुंद