विधानसभा की गरिमा का रखें ध्यान जनप्रतिनिधि : राज्यपाल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Delhi

विधानसभा की गरिमा का रखें ध्यान जनप्रतिनिधि : राज्यपाल

रांची। झारखंड विधानसभा की 21वीं वर्षगांठ को मनाई गई औऱ इस मौके पर राज्यपाल रमेश...


विधानसभा की गरिमा का रखें ध्यान जनप्रतिनिधि : राज्यपाल

रांची। झारखंड विधानसभा की 21वीं वर्षगांठ को मनाई गई औऱ इस मौके पर राज्यपाल रमेश बैस, विधानसभा अध्यक्ष रबीद्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। इस अवसर पर विधायक रामचंद्र चंदवंशी को बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान से सम्मानित किया गया। साथ ही, तीरंदाज कोमोलिका बारी व अंकिता भगत तथा क्रिकेट की खिलाड़ी इंद्राणी राय को भी सम्मानित किया गया। विधानसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और संसदीय कार्यमंत्री ने सीमा पर बलिदान देने वाले झारखंड के सपूतों तथा नक्लियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को मरणोपरांत सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर झारखंड विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान का विमोचन किया गया। झारखंड राज्य प्रथम छात्र संसद की कार्यवाही के कार्यकारी सारांश का लोकार्पण किया गया।

राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि विधानसभा की गरिमा का सभी को हमेशा ध्यान रखना चााहिए। ख्याल रखें कि हमारे किसी आचरण से इसकी मर्यादा को ठेस नहीं पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही से आम जनता को बहुत अपेक्षाएं रहती हैं। विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि आज खुशी का दिन है। आज झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस है। यह समय झारखंड आंदोलन को अपने खून से सींचने वाले आंदोलनकारियों को नमन करने का है। झारखंड सरकार समावेशी विकास के लिए पूरा प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर कई योजनाओं को लागू किया गया है। सभी जरूरतमंदों को ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए जोडऩे का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के वृद्ध, दिव्यांग, परित्यक्त महिलाओं को ‘सर्वजन पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों तथा राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होने वाले राज्य के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।