छठ पूजा पर रोक के विरोध में केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी घायल

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Delhi

छठ पूजा पर रोक के विरोध में केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी घायल

manoj


अज़हर उमरी
नई दिल्ली।
दिल्ली में छठ पूजा को लेकर भाजपा द्वारा शुरू की गई सियासी जंग अब और तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना दे रहे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी कथित तौर पर चोट लगने से घायल हो गए। उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कान में चोट लगी है।

जानकारी के अनुसार, इस साल भी नदी किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर छठ पर्व मनाने पर प्रतिबंध के खिलाफ दिल्ली भाजपा नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के पास धरना दिया। इस बीच, उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद मनोज तिवारी विरोध के दौरान घायल हो गए और उन्हें सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।