अन्नदाताओं पर जुर्म बिल्कुल गलत: केजरीवाल
नई दिल्ली। केंद्र सरकार के बनाए कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब-हरियाणा के हजारों किसानों ने दिल्ली की तरफ कूच करना शुरू कर दिया है। हालांकि किसानों को प्रदर्शन की इजाजत ना मिलने से टकराव की स्थिति पैदा हो गई है।
उधर अरविंद केजरीवाल ने किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि केंद्र सरकार के तीनों खेती बिल किसान विरोधी हैं। ये बिल वापिस लेने की बजाय किसानों को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने से रोका जा रहा है, उन पर वॉटर कैनन चलाई जा रही हैं। किसानों पर ये जुर्म बिल्कुल गलत है। शांतिपूर्ण प्रदर्शन उनका संवैधानिक अधिकार है।