भापुसे के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भापुसे के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

भापुसे के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना


भापुसे के अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

भोपाल : राज्य शासन ने जिलों के पुलिस अधीक्षकों की नवीन पदस्थापना की है। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में पुलिस अधीक्षक सिवनी  कुमार प्रतीक को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस अधीक्षक झाबुआ आशुतोष को पुलिस अधीक्षक जिला सतना, पुलिस अधीक्षक खरगोन  सिद्धार्थ चौधरी को सहायक पुलिस महानिरीक्षक भोपाल, पुलिस अधीक्षक सतना  धर्मवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक खरगोन और पुलिस उपायुक्त नगरीय पुलिस इंदौर  अरविंद तिवारी को पुलिस अधीक्षक झाबुआ पदस्थ किया गया है।

एक अन्य आदेश में राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी  मनीष खत्री, पुलिस अधीक्षक एसटीएफ इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन और नीरज चौरसिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया है।