घर में घुसकर बदमाशों ने की लड़की से रेप की कोशिश, फिर सिर पर उड़ेल दिया तेजाब
भागलपुर के अलीगंज इलाके में शुक्रवार रात तीन बदमाश चोरी छुपे एक सर्राफा व्यापारी के घर में घुस गए। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। लड़की के शोर मचाने पर उसकी मां बचाने आई तो तमंचा दिखाकर उसे काबू में कर लिया। अपन
भागलपुर के अलीगंज इलाके में शुक्रवार रात तीन बदमाश चोरी छुपे एक सर्राफा व्यापारी के घर में घुस गए। बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी की बेटी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की।
लड़की के शोर मचाने पर उसकी मां बचाने आई तो तमंचा दिखाकर उसे काबू में कर लिया। अपने मंसूबों में खुद को असफल होता देख बदमाशों ने लड़की के सिर पर तेजाब से भरी बोतल उड़ेल दी।
लड़की के चीखने की आवाज सुन पड़ोस के लोग भी आए। मगर तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। लड़की इंटर में पढ़ती है। बचाने के दौरान लड़की की मां का हाथ भी तेजाब से जल गया। यह वाकया बबरगंज थाना क्षेत्र के अलीगंज में गंगाविहार कालोनी का है।
लड़की को देर रात घरवालों ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कालेज अस्पताल में दाखिल कराया । यहां डॉक्टरों ने उसकी हालत देख शहर से बाहर ले जाने की सलाह दी। उसे रात में ही बनारस ले जाने की सूचना है।
डॉक्टरों के मुताबिक वह तेजाब से 40 फीसदी तक झुलस गई है। उसके चेहरे पर ज्यादा जख्म है। सिटी एसपी एसके सरोज, डीएसपी राजवंश सिंह के साथ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच बदमाशों का पता लगाने में जुटे हैं।
घर वालों ने बताया कि वे तीनों बदमाशों ने अपना चेहरा ढंका हुआ था। बदमाश पड़ोस के मकान की छत के जरिए रात करीब आठ बजे घर में घुस गए। घर का मुख्य दरवाजा उस वक्त बंद था। मगर भागने में बदमाशों ने मुख्य दरवाजा का उपयोग किया।
लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि बेटी के सिर पर तेजाब की बोतल उड़ेलने से वह जलन से बुरी तरह तड़पने लगी। बदमाश तेजाब की बोतल अपने साथ लाए थे। वह दौड़कर कमरे के बिस्तर पर गिर गई। लड़की ने अपनी मां को बताया कि वह उन बदमाशों को नहीं जानती है। इससे पहले लड़की शाम को स्कूटी से ट्यूशन गई थी।
ट्यूशन से लौटने के बाद वह अपनी छत पर टहलने गई थी। उसने छत से देखा कि चार लड़के बगल नीचे गली में सिगरेट पी रहे है। इसके बाद वह नीचे वापस आ गई। बस गलती यह रही कि छत का दरवाजा बंद नहीं किया। मगर ऐसा क्या पता था कि बदमाश छत से घर में घुस आएंगे।