अर्जुन नाम बताकर रहीम ने विधवा से बनाए संबंध, फिर बोला- धर्म बदल लो कर लूंगा शादी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अर्जुन नाम बताकर रहीम ने विधवा से बनाए संबंध, फिर बोला- धर्म बदल लो कर लूंगा शादी

अर्जुन नाम बताकर रहीम ने विधवा से बनाए संबंध, फिर बोला- धर्म बदल लो कर लूंगा शादी


झारखंड की एक दलित महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले बिहार के एक युवक को पकड़ने के बाद ग्रामीणों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामला हजारीबाग जिले के चौपारण ब्लॉक के बहरा गांव का है। गांव के दलित विधवा के आवेदन पर, पुलिस ने रहीम (22) के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महिला का आरोप है कि अर्जुन बनकर रहीम ने उसे शादी का लालच दिया। देखते ही देखते विधवा उसके झाँसे में फँस गई। महिला के मुताबिक, बीते 15 नवंबर को रहीम उसके घर पहुँचा और लगातार 5 दिन तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 

20 नवंबर को जब शादी की कोई बात किए बिना वह उसके घर से जाने लगा तो पीड़िता ने उस पर दबाव बनाया। उसकी बात सुनकर रहीम ने अपनी सच्चाई बताई।

रहीम ने उससे कहा कि शादी करने के लिए पहले उसको (महिला को) धर्म परिवर्तन करना पड़ेगा। इस्लाम कुबूल करना पड़ेगा। उसने कहा कि वह मुस्लिम है. जब तक वह (महिला) इस्लाम कुबूल नहीं कर लेगी, उसके साथ वह शादी नहीं करेगा. उसने अपना आधार कार्ड भी दिखाया।