अर्नब गोस्वामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अर्नब गोस्वामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

अर्नब गोस्वामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला


नई दिल्ली। रिपब्लिक टीवी के एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या के मामले में बुधवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार किया।

रिपब्लिक न्यूज चैनल का दावा है कि अर्नब को ऐसे मामले में गिरफ्तार किया गया है जो पहले से ही बंद है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अर्नब को गिरफ्तारी के बाद अलीबाग ले जाया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक (कोंकण रेंज) संजय मोहिते ने पुष्टि की कि अरनब गोस्वामी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, उन्होंने अधिक विवरण प्रदान करने से इनकार कर दिया।