अर्नब की गिरफ्तारी प्रेस की आजादी पर हमला: शाह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अर्नब की गिरफ्तारी प्रेस की आजादी पर हमला: शाह

अर्नब की गिरफ्तारी प्रेस की आजादी पर हमला: शाह


नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिपब्ल्क टीवी के संपादक अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी को प्रेस की आजादी पर हमला करार देते हुए कहा है कि इससे आपातकाल की याद ताजा हो गयी है।
मुंबई में आज पुलिस द्वारा अर्नब की गिरफ्तारी के बाद केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने ट्विट कर इसकी निंदा की ।

गृह मंत्री अमित शाह ने भी ट्विट कर कहा ,  कांग्रेस और इसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य शक्ति का दुरूपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह हमें आपातकाल की याद दिलाता है। स्वतंत्र प्रेस पर हमले का विरोध किया जाना चाहिए और किया जायेगा। 

अर्नब गोस्वामी को आज सुबह पुलिस ने मुंबई में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। रिपोर्टों के अनुसार पत्रकार को आत्महत्या के एक पुराने मामले में उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।