भाजपा ने किया उद्धव ठाकरे पर पलटवार

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भाजपा ने किया उद्धव ठाकरे पर पलटवार

भाजपा ने किया उद्धव ठाकरे पर पलटवार


मुंबई। महाराष्ट्र भाजपा ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपनी 11 महीने पुरानी सरकार के प्रदर्शन के बारे में कुछ नहीं कहा और शिवसेना की वार्षिक दशहरा रैली में केवल भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने आरोप लगाया कि ठाकरे के पास शिव सैनिकों को अपनी सरकार के काम के बारे में बताने के लिए कुछ नहीं था।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा, "सत्ता के लिए, शिवसेना ने हिंदुत्व पर समझौता किया। उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस द्वारा सावरकर की आलोचना पर एक भी शब्द नहीं बोला और उन्हें सावरकर स्टेडियम से दशहरा रैली को संबोधित करना पड़ा। यह आदर्श न्याय है।"

उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार ने दस हजार करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा कर किसानों के साथ मजाक किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने केंद्र के जीएसटी प्रस्ताव का जवाब नहीं दिया। उपाध्याय ने कहा कि इस राज्य में देश में सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मरीज हैं। रविवार शाम एक रैली में, ठाकरे ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार देश की अर्थव्यवस्था में सुधार करने के बजाय केवल सरकारों को गिराने में रुचि रखती है, तो देश में अराजकता होगी।