BJP विधायकों के लिए नाश्ता लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

BJP विधायकों के लिए नाश्ता लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर

कर्नाटक में अभी सत्ता के लिए संघर्ष जारी है। राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही लड़ाई के बीच शुक्रवार को दिलचस्प नजारा देखने को मिला है। दरअसल, गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के जो नेता एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे थे, वही शुक्रवार सुबह एक


BJP विधायकों के लिए नाश्ता लेकर पहुंचे कांग्रेस नेता जी. परमेश्वर
कर्नाटक में अभी सत्ता के लिए संघर्ष जारी है। राज्य में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर चल रही लड़ाई के बीच शुक्रवार को दिलचस्प नजारा देखने को मिला है।

दरअसल, गुरुवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष के जो नेता एक-दूसरे पर हमलावर हो रहे थे, वही शुक्रवार सुबह एकसाथ नजर आए। यह नजारा कहीं और का नहीं, बल्कि कर्नाटक विधानसभा का था। यही नहीं इस बीच कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री परमेश्वर की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में परमेश्वर विधानसभा में भाजपा विधायकों के साथ नाश्ता करते दिख रहे हैं।

इस बारे में जब उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर से पूछा गया तो उन्होंने इसका बहुत ही बेबाकी से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक रात भर धरने पर थे। ऐसे में यह विधायकों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था करना उनका मूल कर्तव्य था।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि उन विधायकों में से कुछ सुगर और रक्तचाप की बीमारी से पीड़ित हैं। यही वजह है किे उनके लिए जरूरी चीजों की व्यवस्था की गई थी। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति से अलग हम लोग आपस में दोस्त हैं और यही लोकतंत्र की सुंदरता है।