विदेश में भी कांग्रेस नेता की है 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति: आयकर विभाग

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

विदेश में भी कांग्रेस नेता की है 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति: आयकर विभाग

आयकर विभाग को हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके परिवार की विदेश में भी अपार संपत्ति होने का पता चला है। सीबीडीटी के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, आयकर विभाग के अनुसार छापेमार कार्रवाई के बाद कुलदीप बिश्नोई की गुप्त विदेशी संपत्


विदेश में भी कांग्रेस नेता की है 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति: आयकर विभाग
आयकर विभाग को हरियाणा कांग्रेस के नेता कुलदीप बिश्नोई और उनके परिवार की विदेश में भी अपार संपत्ति होने का पता चला है।

सीबीडीटी के सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि, आयकर विभाग के अनुसार छापेमार कार्रवाई के बाद कुलदीप बिश्नोई की गुप्त विदेशी संपत्ति का भी पता चला है। इस गुप्त संपत्ति की कीमत 200 करोड़ से अधिक बताई जा रही है।

बता दें कि, 23 जुलाई को विभाग ने कांग्रेस नेता के हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश स्थित आवासों सहित 13 परिसरों की तलाशी ली थी।

सीबीडीटी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि, 'यह समूह उन लोगों द्वारा नियंत्रित है, जिनकी दशकों से पड़ोसी राज्य में महत्वपूर्ण राजनीतिक उपस्थिति रही है। इतना ही नहीं इन लोगों ने दशकों से जिम्मेदार राजनीतिक पदों पर काबिज रहकर भारी मात्रा में धन अर्जित किया है।

ये लोग दशकों से अघोषित आय अर्जित कर रहे हैं। अब तक मिले सबूतों से अचल संपत्ति के लेन-देन में भारी मात्रा में अज्ञात नकद लेनदेन का खुलासा हुआ है।' हालांकि सीबीडीटी के इस बयान में किसी का नाम सामने नहीं आया है।