दिल्ली में कोरोना से एक दिन में हुई 131 मौतें

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Delhi

दिल्ली में कोरोना से एक दिन में हुई 131 मौतें

दिल्ली में कोरोना से एक दिन में हुई 131 मौतें


नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। धीरे-धीरे यह महामारी दिल्ली के लोगों के लिए घातक होती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को दिल्ली में कोरोना महामारी से रिकॉर्ड 131 मरीजों की मौत हो गई। एक ही दिन में Covid -19 से यह अब तक की सबसे अधिक मौत है। इसके अलावा, दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 7,486 नए मामले सामने आए।

इसके साथ, संक्रमण के कुल मामले 5 लाख को पार कर गए हैं, जबकि महामारी से मरने वालों की संख्या 7,943 तक पहुंच गई है। नवंबर के 18 दिनों में 1.16 लाख मामले आए हैं, यानी औसतन छह हजार से ज्यादा मामले। इस दौरान यहां 1381 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े देश के अन्य राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों की तुलना में सबसे अधिक हैं।