शादी के पहले दुल्हे की मौत, खुशी की जगह पसरा मातम
कोरबा। विवाह समारोह में शामिल होने सभी रिश्तेदार घर पहुंच गए थे। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। इसी दौरान दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आ गई और घर में मातम पसर गया। यह घटना हरदीबाजार के रैंकी गांव की है। यहां रहने वाले आशीष की शादी नवापारा न
कोरबा। विवाह समारोह में शामिल होने सभी रिश्तेदार घर पहुंच गए थे। घर में हंसी-खुशी का माहौल था। इसी दौरान दूल्हे की सड़क दुर्घटना में मौत की खबर आ गई और घर में मातम पसर गया।
यह घटना हरदीबाजार के रैंकी गांव की है। यहां रहने वाले आशीष की शादी नवापारा निवासी रवीना से तय हुई थी। बुधवार को मंडपाच्छादन की तैयारी चल रही थी। मंगलवार की रात आठ बजे आशीष बाइक से सामान लेने नजदीक की दुकान गया था। वापस लौटते वक्त वह एक ट्रैक्टर से टकरा गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर की एक ही हेड लाइट जल रही थी। जिससे वह अंदाजा नहीं लगा पाया और उसे लगा कि सामने से बाइक आ रही है। ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना के प्रत्यक्षदर्शी दुकानदार ने बताया कि आशीष काफ ी खुश था। वह सामान लेकर एक मिनट पहले ही निकला था। इसी दौरान लापरवाह सोल्ड ट्रैक्टर चालक राकेश कुमार पोर्ते ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की एक लाइट को देखकर आशीष उसे बाइक समझ बैठा और वह सम्हल नहीं पाया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद दुल्हन के घर का माहौल भी गमगीन बना हुआ है। जिस घर में शादी की खुशियां बिखरने वाली थी, वहां मौत का मातम पसर गया।