हर्ष फायरिग में दुल्हन के रिश्ते के इकलौता भाई की मौत

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

हर्ष फायरिग में दुल्हन के रिश्ते के इकलौता भाई की मौत

हर्ष फायरिग में दुल्हन के रिश्ते के इकलौता भाई की मौत


संभल। डीवीएनए

शादी में हर्ष फायरिग के दौरानएक युवक की मौत हो गई। युवक परिवार का इकलौता चिराग था। अब परिवार में उसके माता पिता के साथ सिर्फ उसकी छोटी बहन है।

यूपी के संभल जिले के थाना क्षेत्र के गांव दहेली निवासी रामबाबू की बेटी की बारात क्षेत्र के गांव बावई से आई थी। बरात में जयमाला के समय पंडाल में वर व वधू पक्ष के लोग मौजूद थे। सभी तरफ से लोगों के चेहरे पर खुशियां छाई हुई दिखाई दे रही थी।

जयमाला के दौरान एक युवक द्वारा तमंचे से की गई हर्ष फायरिग में गोली वहां खड़े दुल्हन के रिश्ते के भाई संतोष पुत्र सुधीर को लग गई थी। जबकि दूल्हे के पिता श्रीपाल व अन्य एक व्यक्ति छर्रे लगने से घायल हो गया था।

कुछ ही पलों में चारों तरफ से चीखों की आवाज सुनाई देने लगी। महिलाओं का करुण क्रंदन दिल को झकझोर रहा था। क्योंकि गोली लगने से संतोष की मौत हो चुकी थी। सभी का रो रोकर बुरा हाल था। संतोष परिवार का इकलौता चिराग था।