अल्ट्रासाउंड के दौरान प्रेग्नेंट महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

अल्ट्रासाउंड के दौरान प्रेग्नेंट महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़

अल्ट्रासाउंड के दौरान प्रेग्नेंट महिला से डॉक्टर ने की छेड़छाड़


गौतमबुद्धनगर के दादरी कोतवाली क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक 26 वर्षीय गर्भवती महिला ने डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। यह घटना तब हुई जब अल्ट्रासाउंड के लिए महिला अपने चचेरे भाई के साथ दादरी के विद्या अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंची। 

महिला ने आरोप लगाया कि अल्ट्रासाउंड के दौरान डॉक्टर ने छेड़छाड़ की।

पुलिस के अनुसार, महिला ने आरोप लगाया कि डॉ ने उसे अनुचित तरीके से छुआ और अल्ट्रासाउंड प्रक्रिया के दौरान महिला के कपड़े फाड़ दिए। 

जिसके कारण महिला असहज होकर तुरंत कमरे से बाहर आ गई और मेरे परिवार को इसके बारे में बताया। इसके अलावा, महिला ने दावा किया है कि डॉक्टर अल्ट्रासाउंड प्रक्रिया के समय नशे में थे।