गहलोत सरकार ने लिया बड़ा फैसला- इन दुकानों में महिलाओं को मिलेगा 30% आरक्षण

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

गहलोत सरकार ने लिया बड़ा फैसला- इन दुकानों में महिलाओं को मिलेगा 30% आरक्षण

गहलोत सरकार ने लिया बड़ा फैसला- इन दुकानों में महिलाओं को मिलेगा 30% आरक्षण


जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जो सार्वजनिक घोषणा पत्र में किए गए वादों में से एक है। अब राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों के आवंटन में 30 प्रतिशत दुकानें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके लिए मुख्यमंत्री ने उचित मूल्य दुकान आवंटन नीति में संशोधन को मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक घोषणा पत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत महिलाओं को दुकानों के आवंटन में आरक्षण दिया गया था।

मुख्यमंत्री द्वारा दुकान आवंटन नीति में संशोधन की मंजूरी के साथ, यह सार्वजनिक घोषणा अब रूप ले सकेगी।