वैज्ञानिकों से गोबर पर रिसर्च करने की बात कहकर ट्रोल हुए गिरिराज सिंह

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

वैज्ञानिकों से गोबर पर रिसर्च करने की बात कहकर ट्रोल हुए गिरिराज सिंह

वैज्ञानिकों से गोबर पर रिसर्च करने की बात कहकर ट्रोल हुए गिरिराज सिंह


नई दिल्ली। केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिकों से आग्रह किया है कि वह अधिक से अधिक गोबर पर रिसर्च करें। अपने इस बयान को लेकर ट्विटर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ट्विटर पर ट्रोल हो गए हैं। 

केंद्रीय पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने वैज्ञानिकों को यह सुझाव देते हुए कहा कि अगर गोबर पर अधिर शोध कर उससे और काम लिया जाए तो किसानों को दूध उत्पादन बंद करने के बाद भी अपनी गायों को रखने के लिए आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा सकता है। 

गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद ट्विटर यूजर्स ने कहा कि देश में रिसर्च के लिए और भी कई चीजें हैं लेकिन इन्हें गाय के गोबर पर शोध करवाना है।