पुलिस भर्ती की दौड़ पूरी करते ही गयी युवती की जान

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

पुलिस भर्ती की दौड़ पूरी करते ही गयी युवती की जान

पुलिस भर्ती की दौड़ पूरी करते ही गयी युवती की जान


नई दिल्ली। बरेली में पुलिस भर्ती दौड़ में हिस्सा लेने आई एक लड़की की ग्राउंड पर मौत हो गई। वह अपने पिता के साथ दौड़ में शामिल होने आई थी। 

बागपत के फजलपुर सुंदर नगर की रहने वाली अंशिका सिंह आरक्षी भर्ती के लिए हो रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने बरेली आई थी। पीएसी ग्राउंड में 14 मिनट में छह राउंड लगाकर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। अंशिका ने यह दौड़ 13 मिनट और कुछ सेकेंड में पूरी कर ली। लेकिन दौड़ पूरी करने के बाद वो रेसिंग ट्रैक पर बेसुध होकर गिर गई। अफसरों ने जाकर देखा तो उसकी सांसें बंद हो चुकी थी। पोस्टमार्टम में अंशिका की मौत कार्डियक अरेस्ट से होने की पुष्टि हुई है।