सड़क पर भटक रहे लोगों की तत्काल भोजन-पानी व चिकित्सा की व्यवस्था करें सरकार: अखिलेश यादव

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

सड़क पर भटक रहे लोगों की तत्काल भोजन-पानी व चिकित्सा की व्यवस्था करें सरकार: अखिलेश यादव

सड़क पर भटक रहे लोगों की तत्काल भोजन-पानी व चिकित्सा की व्यवस्था करें सरकार: अखिलेश यादव


लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रास्तों पर भटक रहे लोगों की तत्काल भोजन-पानी व चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की सरकार से मांंग की है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि जन-धन खाताधारकों के बैंक एकाउंट में सहायता धनराशि ट्रांसफर करने का प्रबंध करना चाहिए। गुरुवार को पूर्वांह्न अखिलेश यादव ने दो ट्वीट किये।

पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि सरकार से अपील है कि गरीब लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था तत्काल करें, जिससे वे घास खाने पर मजबूर न हों। साथ ही सब्जी जैसी दैनिक उपयोग की चीजों पर पुलिस संयम बरते।

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने लिखा इस कठिन समय में सरकार को तत्काल देश के सभी जन-धन खाताधारकों के बैंक एकांउट में सहायता धनराशि ट्रांसफर करने का प्रबंध करना चाहिए। साथ ही जो लोग रास्तों पर भटक रहे हैं उनके भोजन-पानी, चिकित्सा और सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए रैन-बसेरों का भी इंतजाम करना चाहिए।