मंदी पर सरकार की खामोशी खतरनाक : प्रियंका

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मंदी पर सरकार की खामोशी खतरनाक : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें


मंदी पर सरकार की खामोशी खतरनाक : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर बृहस्पतिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि मंदी पर सरकार की चुप्पी खतरनाक है। उन्होंने यह भी कहा कि बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि ठोस कदम उठाने होंगे।
प्रियंका ने ट्वीट कर कहा, "काउंट डाउन.... हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी दोनों ही बहुत खतरनाक हैं।'' उन्होंने दावा किया, ''इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।"