इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

rain


नई दिल्ली। देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। 

अगले 24 घंटों के दौरान गुजरात, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में मॉनसून की वापसी की संभावना है।

 इस बीच मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान का दबाव बन रहा है। चक्रवाती तूफान का नाम जवाद है। यह उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र को प्रभावित करेगा, जबकि दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, पंजाब भी प्रभावित हो सकता है। 

स्काईमेट वेदर के अनुसार, एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरी अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में बना हुआ है, जो समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 

इसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों के दौरान उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके और अधिक चिह्नित होने और बाद में 2-3 दिनों के दौरान पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ने की उम्मीद है।