भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन

भारत की प्रथम ऑस्कर विजेता भानु अथैया का निधन


भारत के पहले ऑस्कर विजेता और कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार को यहां उनके घर पर निधन हो गया। उनकी बेटी ने यह जानकारी दी। अथैया 91 साल की थीं। उन्हें 1983 में फिल्म 'गांधी' में उनके बेहतरीन काम के लिए ऑस्कर अवार्ड मिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी बेटी राधिका गुप्ता ने कहा, "उनका आज सुबह निधन हो गया। आठ साल पहले उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ था। पिछले तीन साल से वह बिस्तर पर थीं क्योंकि उनके शरीर का एक हिस्सा लकवाग्रस्त था। उनके शरीर का अंतिम संस्कार चंदवाडीह श्मशान में किया जाएगा।