कबड्डी स्टार अजय ठाकुर ने संदीप कौर से रचाई शादी
शिमला। आलीशान तामझाम और मैरिज पैलेस की भागदौड़ से दूर देश भर में कबड्डी के चर्चित चेहरे पद्मश्री अजय ठाकुर ने अपनी जीवन संगीनी संदीप कौर के साथ सात फेरे लिए। अजय ठाकुर और संदीप कौर की शादी की रस्में सादे समारोह में जगतपुर (जोघों) में पूरी हुईं। अजय
शिमला। आलीशान तामझाम और मैरिज पैलेस की भागदौड़ से दूर देश भर में कबड्डी के चर्चित चेहरे पद्मश्री अजय ठाकुर ने अपनी जीवन संगीनी संदीप कौर के साथ सात फेरे लिए।
अजय ठाकुर और संदीप कौर की शादी की रस्में सादे समारोह में जगतपुर (जोघों) में पूरी हुईं। अजय ठाकुर अपने पैतृक गांव दभोटा से बरात लेकर नालागढ़ उपमंडल के जगतपुर गए। उन्होंने नालागढ़ नगर परिषद में कार्यरत बलजीत राणा की पुत्री संदीप कौर के साथ सात फेरे लिए। दुल्हन पक्ष की ओर से गांव के खेल मैदान में बरात का स्वागत किया गया।
बरात में अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज स्वीटी बूरा और कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा भी शामिल हुए। अजय की बारात में खेल जगत की बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना थी। इनमें सचिन तेंदुलकर और अभिनेता अभिषेक बच्चन को भी बुलावा भेजा गया था, लेकिन वे अपने अति व्यस्त शेड्यूल की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाए।