इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए निकाली कलश यात्रा

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए निकाली कलश यात्रा

ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। बारिश नहीं होने पर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद हवन यज्ञ कर श्रद्धालुओं ने आहुति दी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लोंगी खुर्द गांव में मंगलवार को प्राचीन श


इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए निकाली कलश यात्रा
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। बारिश नहीं होने पर इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। इसके बाद हवन यज्ञ कर श्रद्धालुओं ने आहुति दी।  जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

लोंगी खुर्द गांव में मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर पर 101 महिलाएं एकत्र हुई वहां पर पंडित विपिन कुमार ने विधि विधान से पूजा अर्चना यज्ञ कराया। यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति देकर अपने घर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हुए इंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए गांव में कलश यात्रा निकाली l इस दौरान ढोल ढोल   नगाड़ा धार्मिक भजनों की गूंज के साथ मोहल्ले की गलियों से लेकर चौराहों तक कलश यात्रा निकाली गई।

इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम का समापन पर  विधि विधान से आरती के  बाद  प्रसादवितरण किया  गया।  कार्यक्रम में गेंदा सिंह चौहान प्रिया देवी  विमला देवी,  नागेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, विजय कुमार, रोहित कुमार, रोहित कुमार, विमला देवी, संतरेस देवी,  रीना कुमारी मीना देवी, लक्ष्मी देवी, हर कली देवी, प्रिया देवी, विमला देवी, सीमा कुमारी आदि थे।