मोदी सरकार ने जनता से वादा खिलाफी किया है : प्रियंका गांधी

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

मोदी सरकार ने जनता से वादा खिलाफी किया है : प्रियंका गांधी

फतेहपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्वी यूपी की कमान जब से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी को सौंपी गई है। वो लगातार रैलियां और रोड शो के जरिए कांग्रेस में जान फूंकने में जुटी हुई हैं। शनिवार को फतेहपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने प्रत्य


मोदी सरकार ने जनता से वादा खिलाफी किया है : प्रियंका गांधीफतेहपुर। लोकसभा चुनाव को लेकर पूर्वी यूपी की कमान जब से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गाधी को सौंपी गई है। वो लगातार रैलियां और रोड शो के जरिए कांग्रेस में जान फूंकने में जुटी हुई हैं। शनिवार को फतेहपुर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए औंग कस्बे में महिला संवाद के जरिए अपने अभियान की शुरुआत की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रियंका ने औंग के एक गेस्ट हाऊस में महिलाओं से मुलाकत करते हुए कांग्रेस से जुड़ने की अपील भी किया। उन्होने केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकार लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है।

इतना ही नहीं मोदी सरकार पर चंद उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का भी आरोप लगाया। सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल पहले मोदी सरकार ने जो भी वादे किए कोई भी पूरा नहीं किया।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा कि अगर केंद्र में हमारी सरकार आएगी तो हम हर किसान को न्यूनतम आय योजना के तहत साल में 72 हजार रुपये दने का काम करेंगे।