फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए 100 अधिक लोग, मचा हड़कंप, अस्पताल में 45 भर्ती

डंके की चोट पर 'सिर्फ सच'

  1. Home
  2. Desh Videsh

फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए 100 अधिक लोग, मचा हड़कंप, अस्पताल में 45 भर्ती

मुजफ्फरनगर। तबर्रुक (प्रसाद) में वितरित दूषित समोसे खाने से रात को मजलिस में आए कई लोगों की हालत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर देर रात ही 50 से अधिक महिला-पुरुष व बच्चों को जिला अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। अधिकतर म


फूड प्वॉइजनिंग का शिकार हुए 100 अधिक लोग, मचा हड़कंप, अस्पताल में 45 भर्ती
मुजफ्फरनगर। तबर्रुक (प्रसाद) में वितरित दूषित समोसे खाने से रात को मजलिस में आए कई लोगों की हालत बिगड़ गई। फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पर देर रात ही 50 से अधिक महिला-पुरुष व बच्चों को जिला अस्पताल सहित अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा। अधिकतर मरीजों को देर रात ही उपचार देकर घर रवाना कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किदवई नगर स्थित मस्जिद जैनबुल कुबरा में देर रात मजलिस का आयोजन किया गया था। मजलिस रात करीब 12 बजे समाप्त हुई तो मौजूद जायरीन को तबुर्रक में समोसे वितरित किये गए। समोसे लेकर अधिकतर लोग घर चले गए। इनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल थे।
करीब आधा घंटे बाद ही समोसे खाने वाले लोगों की हालत बिगडऩा शुरू हो गई। उल्टी व दस्त की शिकायत पर अधिकतर लोगों को देर रात ही जिला अस्पताल भर्ती कराना पड़ा। देखते ही देखते फूड प्वाइजनिंग से प्रभावित लोगों की संख्या बढने लगी। देर रात में ही अधिकतर महिला, पुरुष व बच्चों को अन्य निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालांकि सुबह होने तक अधिकतर मरीजों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. पंकज अग्रवाल का कहना है कि सभी मरीजों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। सभी की हालत अब सामान्य है।