पड़ोसन ने किशोरी को घर बुलाकर लुटवा दी इज्जत
मुरादाबाद। पड़ोसन ने किशोरी को घर बुलाकर रिश्तेदार युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया। जहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इकसे बाद फरार हो गया। किशोरी ने घर जाकर बताया तो परिजनों ने आरोपी समेत पड़ोसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने
मुरादाबाद। पड़ोसन ने किशोरी को घर बुलाकर रिश्तेदार युवक के साथ कमरे में बंद कर दिया। जहां युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इकसे बाद फरार हो गया। किशोरी ने घर जाकर बताया तो परिजनों ने आरोपी समेत पड़ोसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला को हिरासत में भी ले लिया है।
जनपद के भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलपुरी बमनिया में मजदूर की बेटी को पड़ोसी महिला ने काम के बहाने घर बुला लिया। जहां घर पर पहले से उसका रिश्तेदार सफीक अहमद निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना डिलारी मौजूद था। आरोप है कि पड़ोसन ने सफीक अहमद को किशोरी के साथ कमरे में बंद कर दिया, खुद बाहर पेहरेदारी करने लगी। सफीक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
बदहाल किशोरी घर पहुंची तो परिजनों को समझते देर नहीं लगी। घर पर किशोरी ने रो रोकर आपबीती बयान कर दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जहां पुलिस ने सफीक अहमद के साथ ही महिला के खिलाफ भी दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इसके बाद पुलिस ने पड़ोसी महिला को तो घर से हिरासत में ले लिया है, जबकि आरोपी सफीक अहमद फरार हो गया है। उसकी गिरफतारी को पुलिस दबिश दे रही है।